{"_id":"59c817ae4f1c1b8b688b6623","slug":"bikes-rammed-into-each-other-boy-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों की भिड़ंत में जख्मी हुआ युवक, मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइकों की भिड़ंत में जख्मी हुआ युवक, मौत
अमर उजाला ब्यूरो।
Updated Mon, 25 Sep 2017 02:08 AM IST
विज्ञापन
accident demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदलपुर।
सिकंदरा-झींझक मार्ग पर मंगलपुर के पास गत शनिवार देर रात हुई दो बाइकों की भिड़ंत में जख्मी एक युवक की मौत हो गई। बाइक पर तीन लोग सवार थे। ये सभी हेलमेट नहीं लगाये थे। घटना के दौरान तीनों जख्मी हो गए थे। वहीं, दूसरी बाइक के सवार अपनी बाइक लेकर मौके से चले गए थे।
मंगलपुर थाना क्षेत्र के दतरसा निवासी धर्मेंद्र कुमार (20) ने बताया कि वह अपने साथी गांव के ही भूरा (32) और विक्रम (16) के साथ बाइक से सिकंदरा गए थे। देर रात वापस आते वक्त मंगलपुर के पास हादसा हो गया। तीनों लोगों को पुलिस ने हवासपुर सीएचसी पहुंचाया।
यहां से भूरा को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। रास्ते में मुंगीसापुर के पास उसकी मौत हो गई। थाना इंचार्ज प्रभाकर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।