{"_id":"599f22a24f1c1bbe448b486e","slug":"15036013414-ghatampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाटमपुर। दूसरी फाइल (हत्या)","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घाटमपुर। दूसरी फाइल (हत्या)
Updated Fri, 25 Aug 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सजेती (घाटमपुर)। थाना क्षेत्र के अमौली गांव के बाहर एक खेत में करीब 45 वर्षीय एक महिला की रेप के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी गई। शव खेत में ही फेंक दिया गया। ग्रामीणों ने लाश देखी तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अज्ञात में पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गुरुवार को अमौली गांव के लोगों ने सुबह खेतों में एक महिला की अर्धनग्न लाश पड़ी देखी। उसके शरीर पर जगह-जगह खरोंच और चोट के निशान थे। प्रथम दृष्टया मामला रेप, मारपीट और उसके बाद गला घोंटकर हत्या का प्रतीत हो रहा था। गांव के चौकीदार छेदालाल की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। गांववालों के मुताबिक यह महिला दो-तीन दिन पहले गांव के आसपास घूमती दिखी थी। वह मानसिक रूप से बीमार भी थी। पुलिस के अनुसार मृत महिला की उम्र करीब 45 वर्ष के आसपास है। शव को अज्ञात में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट मिलने और महिला की पहचान होने के बाद ही मामले की सही जानकारी हो पाएगी।
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में मिला महिला का शव
क्रासर:::
- रेप के बाद हत्या की आशंका, शिनाख्त नहीं हुई