फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Correction on daylight murder of farmer

उलाहना देने पर किसान की दिनदहाड़े हत्या

Thu, 17 Nov 2016 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 17 Nov 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
Correction on daylight murder of farmer
रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
काशीपुर गांव मेें बोए खेत से ट्रैक्टर निकालने का विरोध करने पर एक युवक ने किसान पर तमंचे से ताबड़तोड़ फायर कर दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बचाने गए बेटे पर भी हमला कर दिया पर वह बच गया। तीन लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।  एएसपी मनोज सोनकर व सीओ पवित्रमोहन मौके पर पहुंचे। इस दौरान फोरेंसिक टीम ने भी छानबीन की।
विज्ञापन



काशीपुर निवासी वृद्ध मंगली ने बताया कि उसके 50 वर्षीय पुत्र रामशंकर को पट्टे में गांव के बाहर एक बीघा खेत मिला था। खेत में उसने लाही फसल की बुवाई की थी।
विज्ञापन




खेत के पास में ही गांव निवासी कैलाश सिंह और असनीपुरवा शिवली प्रताप कटियार ने कुछ वर्ष पहले खेत खरीदा था। गेहूं बुवाई को लेकर एक सप्ताह से रामशंकर के खेत से उसका पुत्र अंशु ट्रैक्टर निकालकर अपने खेत में ले जा रहा था। इससे रामशंकर के खेतों में खड़ी लाही की फसल बर्बाद हो गई। रामशंकर ने कई बार उलाहना भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



बुधवार सुबह रामशंकर अपने खेत में पुत्र इंद्रपाल व भतीजे मुकेश संग टूटी मेड़ सही करने गया था। तभी, अंशु दोबारा ट्रैक्टर से उसकी फसल को रौंदते हुए ले जाने लगा। रामशंकर के विरोध करने पर अंशु ने तमंचे से ताबड़तोड़ फायर कर दिया। इससे रामशंकर की मौके पर ही मौत हो गई। पुत्र इंद्रपाल के पहुंचने पर आरोपी ने उसे भी दौड़ा लिया और फायर झोंक दिया पर वह बाल बाल गया।


मौके पर लोगों के पहुंचने पर आरोपी ट्रैक्टर समेत भाग निकला। सूचना पर एएसपी मनोज सोनकर, सीओ सदर पवित्रमोहन त्रिपाठी, शिवली, रूरा समेत अन्य थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा।


एएसपी ने बताया कि घटनास्थल पर गोली के दो खोखे मिले हैं। पुत्र की तहरीर पर अंशु, कैलाश व प्रताप कटियार पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। दो टीमें बनाकर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंच कर जांच-पड़ताल की और नमूने भरे।


हत्यारोपी की गिरफ्तारी को लेकर हंगामा- काशीपुर में किसान की हत्या कर फरार हुए आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर परिजनों ने हंगामा किया। वारदात के बाद परिजन मृतक के शव को घर लेकर पहुंच गए। इस दौरान पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए ट्रैक्टर से ले जाने लगी।

तभी रामशंकर की पत्नी सोमवती सहित पुत्री सोनी व बबली आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करते हुए ट्रैक्टर से रामशंकर शव उतारकर घर ले गए। इस पर एएसपी, सीओ ने हत्यारोपी की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। वहीं एसडीएम मैथा बृजेंद्र कुमार ने पीड़ित परिजनों को पारिवारिक लाभ समेत सहायता दिलाए जाने का आश्वासन दिया, इसके बाद परिजन माने।



परिजनों में कोहराम - रामशंकर की मौत की जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। इस दौरान मृतक की पत्नी सोमवती सहित पुत्र महेंद्र, इंद्रपाल, रामपाल व पुत्री सोनी, बबली का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed