फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Consumers' disruption on low voltage

लो वोल्टेज पर उपभोक्ताओं का हंगामा

Thu, 04 May 2017 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 04 May 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
Consumers' disruption on low voltage
ीब‌िजली गुल - फोटो : अमर उजाला
झींझक कस्बे में बिजली समस्या को लेकर बुधवार को लोगों ने बिजली घर झींझक का घेराव कर हंगामा किया। साथ ही सप्ताह भीतर बिजली की व्यवस्था ठीक न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


झींझक सहित आसपास के आधा सैकड़ा गांवों की बिजली आपूर्ति पिछले एक पखवारा से बेपटरी चल रही है। कभी लाइन ट्रिप होती है तो कहीं फाल्ट हो रहे हैं। इस समस्या से परेशान लोगों का बुधवार को गुस्सा फू ट पड़ा।  झींझक के लोगों ने समाज सेवी दिलीप राजपूत के नेतृत्व में झींझक बिजली घर का घेराव कर  जम कर हंगामा किया। करीब एक घंटे तक बिजली विभाग के कार्यालय में नारेबाजी चलती रही।
विज्ञापन



स्थानीय लोगों में  बलदेव, संतोष द्विवेदी, गोपाल, सुरेश, भूपेंद्र, फूल सिंह राजपूत, शीलू नारायण द्विवेदी, आरसी पाल, राजू तिवारी,  बृजेंद्र सिंह, राकेश सिंह आदि का कहना है कि बिजली पूरी नहीं मिल पा रही है, जो मिलती है भी उसमें वोल्टेज कम रहता है। पहले एक किलोवाट का कनेक्शन था, अब दो किलोवाट का कर दिया गया है। इससे बिल भी अधिक देना पड़ रहा है। लोगों ने कहा कि एक सप्ताह में समस्या का समाधान न हुआ तो आंदोलन कि या जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



जेई विद्युत उपकेंद्र झींझक सचिन यादव ने बताया कि लाइन काफ ी लंबी होने से फाल्ट आते हैं। उन्हें ठीक कराने में सप्लाई बंद होती है। वोल्टेज ऊपर से ही कम आ रहा है। खानपुर रोड मोहल्ला जो अभी कंचौसी फीडर से जुड़ा है, इसे शीघ्र ही नगर की सप्लाई से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed