फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Complaints from time to time - DM

समय से निस्तारित हों शिकायतें-डीएम

Wed, 17 May 2017 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 17 May 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
Complaints from time to time - DM
सुनवाइऱ्ई - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
पुखरायां/ सिकंदरा  तहसील समाधान दिवस मेें दोनों तहसीलों में 590 फरियादें सुनी गईं। सिकंदरा में जिलाधिकारी राकेश सिंह ने मौके पर 12 शिकायतों का निस्तारण कराया। वहीं, अन्य फरियादों का भी संबंधित अधिकारियों को समय से निस्तारण करने का निर्देश दिया। कहा कि शिकायतों का समय से निस्तारण हो तो लोगों को बार-बार तहसील दिवसों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।  भोगनीपुर क्षेत्र के डुडियामऊ निवासी संजय किसान के साथ एक सैकड़ा ग्रामीणों ने तहसील पहुंच कर एसडीएम आरपी त्रिपाठी से शिकायत की कि राशन दुकान के प्रस्ताव में खुली बैठक नहीं बुलाई गई। गोपनीय तरीके से वर्तमान कोटेदार का नाम चयनित कर भेजा गया है। वहीं, हीरापुर की सुशीला, रामकली, राजकली ने कोटेदार पर राशन न देने का आरोप लगाया है।


तहसीलदार एआर फारुकी ने बताया कि राजस्व 68, विकास विभाग 41, पूर्ति निरीक्षक 32, पुलिस विभाग 17 सहित अन्य शिकायतें आई हैं। तहसीलदार विजय शर्मा ने बताया कि विद्युत विभाग 27, पुलिस विभाग 51, राजस्व 71, विकास विभाग 62, अन्य विभागों की 133 शिकायतें आई हैं।  वहीं, सिकंदरा कस्बे में पूर्व के अतिक्रमण के मामले का ज्ञापन व्यापारियों ने जिलाधिकारी राकेश सिंह को दिया। ग्रामीण क्षेत्र से अवैध कब्जों की शिकायतें अधिक आईं। कुल 356 फरियादें सूनी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed