फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   cloud and rain

आसमान से बरसी आफत की बारिश

Mon, 28 Mar 2016 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराो
अमर उजाला ब्यूूराो Updated Mon, 28 Mar 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
 जिले में शनिवार से मौसम का रुख बदलने से रविवार सुबह से आसमान में काले बादल घिर आए। इससे दोपहर तक बारिश रुक-रुककर होती रही। वहीं, खेतों में गेहूं की कटाई शुरू होने के चलते फसलें भीगने का खतरा मंडराने लगा है। वहीं, रविवार देर शाम तक आसमान में काले बादल छाए रहे। फिलहाल मौसम वैज्ञानिकों ने सोमवार से आसमान साफ रहने के संकेत दिए हैं।
विज्ञापन


जिले में शनिवार शाम से ही मौसम का मिजाज दोबारा बदलने से रविवार भोर पहर आसमान में काले बादल छा गए। सुबह के समय अकबरपुर के सहित आसपास क्षेत्रों में बारिश शुरू हो गई। दोपहर तक रुक-रुककर बारिश होने से सड़कों पर भी सन्नाटा रहा। छुट्टी का दिन होने से लोग जरूरी काम से घरों से निकले।
विज्ञापन


वहीं, रविवार को बारिश होने के बाद अब किसानों की परेशानी भी बढ़ने लगी है। इस समय खेतों में गेहूं की फसल पूरी तरह पकने के बाद कटाई की शुरूआत हो चुकी है। वहीं बारिश होने से गेहूं की खड़ी व कटी पड़ी फसलें पानी से भीग गई, जिससे फसल सड़ने का खतरा बना हुआ है। कटरा निवासी किसान विवेक द्विवेदी, गोपाल, राजू आदि ने बताया कि इस समय गेहूं की फसल पककर खड़ी है। जिससे खेतों में गेहूं कटाई कार्य भी शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में असमय हो रही बारिश से फसल भीगने पर कटाई में मुश्किल आती है और खड़ी फसल के साथ-साथ कटी पड़ी फसल के सड़ने के खतरा भी होता है। किसानों का कहना है कि वह पिछली कई फसल बर्बादियों का दंश झेल चुके हैं। ऐसे में असमय बारिश किसानों को और रुला रही है।


चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डा. सीवी सिंह ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 31.06 डिग्री और न्यूनतम 17.01 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम आर्द्रता करीब 96 फीसदी व न्यूनतम आर्र्दता 70 फीसदी दर्ज की गई। सोमवार से आसमान साफ रहने की संभावना है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed