{"_id":"581f8aaa4f1c1bfb02b37b1d","slug":"chemical-warehouse-fire-and-explosion-one-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"केमिकल गोदाम में लगी आग व विस्फोट, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केमिकल गोदाम में लगी आग व विस्फोट, एक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Nov 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फोटो संख्या-06एकेबीपी-26-मृतक प्रमोद (फाइल फोटो)।
फोटो संख्या-06एकेबीपी-27-फैक्ट्री में रोता मृतक का पुत्र।
फोटो संख्या-06एकेबीपी-28-अकबरपुर थाने में रोते-बिलखते परिजन।
फोटो संख्या-06एकेबीपी-29, 30 व 31-वेस्ट गोदाम में लगी आग को बुझाते दमकल कर्मी।
फोटो संख्या-06एकेबीपी-32-आग के बाद जल पड़े केमिकल ड्रम।
फोटो संख्या-06एकेबीपी-33 व 34-घटनास्थल का जायजा लेते एसपी।
फोटो संख्या-06एकेबीपी-35 व 36-मलबे में दबे शव को निकालते लोग।
कानपुर देहात। वेस्ट केमिकल गोदाम में वाइब्रेटर मशीन से निकली चिंगारी से भीषण आग लग गई। देखते ही देखते हाई ज्वलनशील पदार्थों के ड्रमों में विस्फोट होने लगे और गोदाम धू-धू कर जलने लगा। अग्निकांड में एक मशीन आपरेटर की मौत हो गई। दमकलों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद भीषण अग्निकांड पर काबू पाया।
रविवार दोपहर अकबरपुर कोतवाली के कुंभी गांव स्थित उत्तर प्रदेश वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट कंपनी के वेस्ट केमिकल गोदाम में आपरेटर प्रमोद (40) पुत्र रामनाथ कुशवाहा निवासी ग्राम दबौली थाना मंगलपुर वाइब्रेटर मशीन से निष्क्रिय बाडी स्प्रे केन को डिस्पोज कर रहा था। इसी दौरान केन के आपस में टकराने से निकली चिंगारी से आग लग गई। आग गोदाम रखे अन्य केमिकल ड्रमों में फैल गई और केमिकल ड्रम भीषण विस्फोट के साथ फटने लगे। इससे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। वहीं ड्रमों में हुए विस्फोट से गोदाम की छत ढह गई।
भीषण आग में आपरेटर प्रमोद फंस गया और विस्फोट से ढही दीवार व छत का मलबा प्रमोद के ऊपर जा गिरा, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर माती से अग्नि शमन अधिकारी शिवदरस प्रसाद दमकलों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग के विकराल रूप को देख सिकंदरा से एक और दमकल बुलानी पड़ी। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। दमकल कर्मियों ने मलबा हटाकर मृतक प्रमोद के शव को बाहर निकाला। मौके पर एसपी प्रभाकर चौधरी, एएसपी मनोज सोनकर, एसडीएम जयनाथ यादव, सीओ पवित्र मोहन पहुंचे। एसपी ने बताया कि केमिकल से ब्लास्ट हुआ है। दीवार गिरने से कर्मचारी की मौत हो गई। उक्त मामले में कार्रवाई की जा रही है। वहीं कंपनी के एचआर मैनेजर अमर रेड्डी ने बताया कि अग्रिकांड में आपरेटर की मौत हुई है। क्षति का आंकलन किया जा रहा है।