फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Cash in the bank's deficit, Beating returned needy

बैंक में कैश का टोटा, बैरंग लौटे जरूरतमंद

Thu, 15 Dec 2016 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 15 Dec 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
Cash in the bank's deficit, Beating returned needy
हंगामा - फोटो : अमर उजाला
 
विज्ञापन

नोटबंदी के चलते बुधवार को भी कस्बा समेत क्षेत्र की बैंकों में खाताधारकों की भुगतान के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। कसबा स्थित एसबीआई शाखा में कैश न होने का बोर्ड लगाकर उपभोक्ताओं को बैरंग वापस लौटाया गया, जबकि बैंक आफ बड़ौदा का एटीएम नहीं चल सका। नोट बंदी के 36 वें दिन भी बैंक में धनराशि निकालने के लिए डेरापुर, नुनारी, गलुवापुर बैंकों में खातेदारों को लंबी कतारें लगी रहीं।

बैंक आफ बड़ौदा शाखा डेरापुर व शाखा नुनारी में ग्राहकों को सिर्फ दस हजार रुपये का भुगतान किया गया। विशेष परिस्थिति में 24 हजार तक का भुगतान हुआ। थाना चौराहे पर स्थिति बैंक आफ बड़ौदा अधिकांश समय तक बंद रहा। डेरापुर एसबीआई शाखा में कैश न होने का बोर्ड लगा दिया गया। सुबह से लाइन में लगे खाली हाथ वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन



गत मंगलवार को शाखा में दोपहर 12 बजे के बाद सिर्फ दो-दो हजार रुपये दिए थे। उदनापुर गांव निवासी चेतनप्रताप सिंह ने बताया कि एसबीआई शाखा में जमा रुपये निकालने पहुंचे। सिर्फ एक बार 24 हजार रुपये का भुगतान हो सका है। आरोप लगाया कि बैंक शाखा के अधिकारी, कर्मचारी प्रति ग्राहक दो हजार, चार व पांच हजार रुपये भुगतान का नियम बनाते हैं। इसके बाद भी कई ग्राहकों को रुपये नहीं मिल पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



आरोप लगाया कि कुछ लोगों के शाखा न पहुंचने के बावजूद रुपयों का भुगतान हो जाता है। बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे से पुष्टि की जा सकती है। कस्बा डेरापुर में संचालित बैक आफ  बड़ौदा, एसबाआई, नुनारी में संचालित बैंक आफ  बड़ौदा व गलुवापुर में संचालित बैक आफ बड़ौदा, उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंकों में सीसीटीवी कैमरे पूरी तरह से दुरुस्त रखे गए हैं। इससे बैंकों में प्रवेश करने से लेकर नगदी निकालने व जमा करने की गतिविधियों की रिकार्डिंग की जा रही है। सीसी कैमरे लगे होने से शाखा के अंदर अराजकतत्वों भी अभद्रता या अव्यवस्था फैलाने पर पकड़े जाने के भय से शांत खड़े रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed