फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   canal water loot to villagers

लुट रहा पानी, गर्त में गई किसानी

Sun, 27 Dec 2015 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 27 Dec 2015 01:00 AM IST
विज्ञापन
canal water loot to villagers
नहरों और रजबहों में छोड़े गए पानी की लूट मची हुई है। किसान बीच में ही बांध लगाकर पानी को रोक रहे हैं, जिससे रजबहों के अंतिम छोर तक पानी न पहुंचने से समस्या है।
विज्ञापन


इतना ही नहीं खेतों में खड़ी गेहूं की फसल की सिंचाई के लिए किसानों के बीच झगड़े भी हो रहे हैं। सहायक अभियंता (नहर) डीके चौधरी ने बताया कि विलंब से नहरों में पानी छोड़े जाने से यह स्थिति हुइ है।
विज्ञापन


नवंबर के पहले सप्ताह में नहरों को सफाई के नाम पर बंद कर दिया गया था। जिसके चलते किसानों को किराए के संसाधनों से खेतों की पलेवा करने के बाद गेहूं की बुवाई करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहरों के सहारे सैकड़ों बीघे खेतों की पलेवा अभी तक नहीं हो पाई है। बीते चार-पांच दिन पहले क्षेत्र की नहरों में पानी छोड़ा गया है। जिसके चलते किसान बीच में ही पानी लूटने में जुट गए हैं।

क्षेत्र की धरमपुर, भदरस, गिरसी और साढ़ नहरों के अलावा इनसे जुड़े रजबहों और माइनरों के अंतिम छोर तक पानी पहुंच ही नहीं पा रहा है।

तेजपुर, रतनपुर, बरौली, भदरस, भाट, जहांगीराबाद, पसेमा, बौहार, नौरंगा, हुसेना, बरीमहतैन, हथेही, पतरसा, तरगांव और तिलसड़ा माइनरों के किसानों ने बताया कि उनके यहां अभी तक नहर का पानी नहीं पहुंचा है।

किसानों ने बताया कि नवंबर के दूसरे सप्ताह में बोई गई गेहूं की फसल को पहला पानी न मिलने से पौधों में कल्ले नहीं फूट रहे हैं। बताया कि नहरों में आगे के किसान बीच में ही बंधे बांधकर पानी रोक रहे हैं।


अंतिम छोर (टेल रक्बे) तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी डॉ.सरस कुमार तिवारी ने बताया कि गेहूं की फसल की बुवाई के 21 दिन बाद पहली सिंचाई जरूर कर दी जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed