{"_id":"57b762d34f1c1b1f176ec1b2","slug":"boils-down-to-the-young-man-s-body-was-found-submerged-in-mknpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकनपुर में डूबे युवक का शव बिल्हौर में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकनपुर में डूबे युवक का शव बिल्हौर में मिला
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के मकनपुर क्षेत्र में निर्माणाधीन लखनऊ-आगरा ग्रीन एक्सप्रेस वे के श्रमिक का शव तीसरे दिन जीटी रोड के पास ईशन नदी पुल के समीप उतराता मिला। पुलिस ने निर्माण एजेंसी अधिकारियों को सूचित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
प. बंगाल निवासी श्रमिक बीकू पाल (20) और ओपिन पाल (30) मकनपुर के समीप ईशन नदी पुल निर्माण पर काम कर रहे थे। 17 अगस्त की दोपहर दोनों नहाने के लिए उफनाई ईशन नदी में उतरे थे। तेज बहाव में दोनों पानी में डूबने लगे। अन्य श्रमिकों ने जैसे-तैसे ओपिल को तो बाहर निकाल लिया था लेकिन बीकू बहता हुआ गायब हो गया था।
घटना के तीसरे दिन शुक्रवार सुबह मकनपुर से करीब छह किमी दूर बिल्हौर में जीटी रोड ईशन नदी के समीप बीकू पाल का शव उतराता मिला। एसओ अमरपाल सिंह ने बताया कि सूचना पर शव को कब्जे में लिया गया है। हाइवे अधिकारियों को सूचित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।