फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Bicycle rider in Rasulabad gets crushed by tractor

रसूलाबाद में साइकिल सवार अधेड़ को ट्रैक्टर ने कुचला

Sun, 30 Apr 2017 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 30 Apr 2017 01:29 AM IST
विज्ञापन
Bicycle rider in Rasulabad gets crushed by tractor
माौत - फोटो : अमर उजाला
कस्बे के संपर्क मार्ग से जा रहे साइकिल सवार अधेड़को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। साइकिल सवार वृद्ध की घटना स्थल पर मौत हो गई। सूचना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। अधेड़ की मौत की सूचना से घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


इधर, घटना से नाराज ग्रामीणों को किसी तरह से समझाकर एसडीएम ने शव को उठवाया।         
अधेड़ के पुत्र सुनील कुमार ने बताया कि उसके पिता बलराम(50) पुत्र प्यारेलाल निवासी बारापुर ग्राम पंचायत बर्रा-ठर्रा साइकिल से अपने खेतों से होकर गांव वापस आ रहे थे। गांव की ओर से आ रहे ट्रैक्टर ने लिंक रोड पर साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे बलराम सिंह ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गया। घटनास्थल पर दम तोड़ दिया। उपजिलाधिकारी राजीव पांडेय व पुलिस बल मौके पर पहुंचा।
विज्ञापन



मृतक के तीन पुत्र सुनील कुमार, आनंद कुमार, बृजेश कुमार तथा एक पुत्री किरन है। वहीं ट्रैक्टर गांव के दिनेश का बताया जा रहा है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, साथ ही ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। जबकि, ट्रैक्टर चालक मौके से फ रार हो गया है। एसओ रसूलाबाद अनिल त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed