फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   bhains choree se naaraaj graameenon ne jaam lagaaya Angry villagers had stolen buffalo jam

भैंस चोरी से नाराज ग्रामीणों ने जाम लगाया

Sun, 28 Aug 2016 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 28 Aug 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
 bhains choree se naaraaj graameenon ne jaam lagaaya Angry villagers had stolen buffalo jam
सड़क जाम - फोटो : अमर उजाला
रसूलाबाद थाना क्षेत्र के दो गांवों से शुक्रवार की देर रात पांच भैंसें चोरों ने पार कर दी। ग्रामीणों ने एक चोर को दबोच लिया, लेकिन उसके बाकी साथी फरार हो गए। वहीं ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के नहीं पहुंचने पर नाराज ग्रामीणों ने मकनपुर-रसूलाबाद मार्ग पर जाम लगाकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


शुक्रवार की देररात लुधौरा गांव निवासी कीरथ चंद्र, मनोज कुमार पुत्रगण सालिग राम, चित्तर निवादा के महेंद्र सिंह की कुल पांच भैंसें सद्दीक खां पुत्र बाबू खंा ने अपने साथियों के साथ मिलकर  पिकअप पर लाद लीं। देररात कीरथ ने दरवाजे पर भैंस को ना पाकर खोजबीन की।  सैकड़ों ग्रामीण इकट्ठे होकर भैंसों की तलाश में जुट गए।
विज्ञापन


कुछ देर बाद पता लगा तरौली गांव के पास जंगल में बड़ी संख्या में मवेशी बंधे पड़े। ग्रामीणों के पहुंचते चोर भाग निकले, लेकिन सद्दीक खंा को पकड़ लिया गया। सद्दीक ने बताया कि पांच अन्य लोग आए थे जो लोडर पर सवार होकर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौकी बिरहून पुलिस को ग्रामीणों ने फोन पर सूचना दी। लेकिन पुलिस के न पहुंचने से नाराज ग्रामीणों ने मकनपुर-रसूलाबाद मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लगभग एक डेढ़ घंटे चले जाम में सरकारी शिक्षक, एंबुलेंस समेत कई वाहन फंसे रहे। प्रदर्शन के बाद नींद से जागी पुलिस मौके पर गई।


पकड़े गए चोर को कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवा दिया।  कीरथचंद्र ने थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष प्रभात कुमार सिंह ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है जांच कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed