फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Angry players get angry with the training and kit

प्रशिक्षण व किट न मिलने से नाराज खिलाड़ियों ने काटा हंगामा

Mon, 27 Mar 2017 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 27 Mar 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
Angry players get angry with the training and kit
ख्‍ाेल - फोटो : अमर उजाला
 
विज्ञापन

खेल सामग्री न मिलने और कोच होने के बावजूद प्रशिक्षण न दिए जाने से नाराज खिलाड़ियों ने रविवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम माती में जमकर हंगामा काटा। खिलाड़ियों ने उपक्रीड़ा अधिकारी पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से शिकायत की है।

माती स्पोर्ट्स स्टेडियम में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण के नाम पर जमकर खिलवाड़ किया जा रहा है। इससे नाराज बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने रविवार की शाम स्टेडियम में जमकर हंगामा किया। नारेबाजी कर खिलाड़ियों ने उपक्रीड़ा अधिकारी पर भविष्य से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। खिलाड़ी बेदन पांडेय, अरुण राज दीक्षित, अभिषेक कुमार, राहुल, माधव आदि ने बताया कि उन्हें किसी प्रकार की सहायता नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन


खिलाड़ियों को किट तक नहीं दी जाती है, और न ही प्रशिक्षण मिलता है। आरोप लगाया कि उन्होंने इसके खिलाफ आवाज उठाई तो उपक्रीड़ा अधिकारी दिनेश कुमार ने भविष्य समाप्त करने की धमकी देकर अभद्रता की। छात्रों ने जिलाधिकारी से मामले में कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान खिलाड़ी अरुण कुमार, कौशल किशोर, अमन बघेल, अयुष सिंह, शुभांकर शुक्ला सहित अन्य मौजूद रहे। वहीं उपक्रीड़ा अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि वह अस्पताल में हैं। स्टाफ से खिलाड़ियों के हंगामा करने की जानकारी मिली है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed