फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   After highway container charred by flames bike

हाईवे पर कंटेनर की टक्कर के बाद जली बाइक

Mon, 06 Feb 2017 02:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 06 Feb 2017 02:39 AM IST
विज्ञापन
After highway container charred by flames bike
दुर्घटना के बाद धूं-धूंकर जलती बाइक। - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-कानपुर हाईवे टू पर औरैया की ओर जा रहे बाइक सवार को मवई मुक्ता गांव के पास कंटेनर ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे बाइक में आग लग गई और अधेड़ गंभीर रूप से जलकर घायल हो गया। यूपी 100 की गाड़ी ने घायल को अकबरपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, यहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन


रविवार देर शाम सात बजे अकबरपुर से औरैया की ओर अपाचे बाइक सवार बिना हेलमेट लगाए एक अधेड़ जा रहा था। डेरापुर थाना के मवई मुक्त गांव के पास अधेड़ की बाइक में कंट्रेनर ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इससे बाइक में आग लग गई और बाइक हाईवे पर धू-धूकर जलने लगी। इसी दौरान अधेड़ आग में बुरी तरह झुलस कर घायल हो गया किसी तरह से उसने स्वयं आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक क्षेत्रीय गांव वाले पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची यूपी 100 गाड़ी से घायल बाइक सवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। हालत गंभीर होने के कारण घायल कुछ भी नहीं बता पा रहा है। डेरापुर पुलिस ने बताया कि घायल कहां का है, इसकी जानकारी की जा रही है। वहीं हादसे के बाद आग लगने से बाइक पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed