फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Advocate SP met Sho demand action

अधिवक्ता एसपी से मिले, थानेदार पर कार्रवाई की मांग

Sat, 08 Oct 2016 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 08 Oct 2016 02:14 AM IST
विज्ञापन
Advocate SP met Sho demand action
एसपी से मिलने जाते अधिवक्ता। - फोटो : अमर उजाला
भोगनीपुर थाना के पिलखनी गांव निवासी अधिवक्ता से मारपीट के मामले को लेकर कचहरी के अधिवक्ता एसपी से मिले। थानेदार व सिपाहियों के खिलाफ अभियोग दर्ज कर हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की। एसपी ने मामले की जांच सीओ को सौंपी है।
विज्ञापन



एकीकृत बार एसोसिएशन अध्यक्ष रमेश कुमार पांडेय, शशिभूषण सिंह चौहान, राजकुमार यादव, अनूप कुमार पांडेय, महेंद्र सिंह राजपूत, धर्मेंद्र कुमार यादव, वृजेश, आनंद आदि अधिवक्ताओं ने एसपी को संबोधित ज्ञापन में कहा कि योगेंद्र सिंह एडवोकेट निवासी पिलखनी थाना भोगनीपुर माती न्यायालय में विधि व्यवसाय करते हैं। गत चार अक्तूबर की शाम 6:30 बजे वह कचहरी से वापस घर जा रहे थे।
विज्ञापन


रास्ते में बढ़ौली मोड़ के पास उनके साथी वृजेश की तबियत बिगड़ने पर दवा खिलाने के लिए वह कुछ देर के लिए रुके और आराम करने लगे। तभी भोगनीपुर कोतवाल जितेंद्र सिंह छह-सात सिपाहियों के साथ आए और गालीगलौज की। सभी को जीप में डाल लिया। योगेंद्र की जेब से पड़े 2300 रुपये निकाल लिए और मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन



बाद में परिचय देने पर कार्रवाई करने पर झूठे मामले में फंसाकर जेल भेजेने की धमकी देते हुए भाग निकले। एसपी पुष्पांजलि ने इस मामले की जांच सीओ सदर पवित्र मोहन त्रिपाठी को सौंपी है। वहीं थानाध्यक्ष ने आरोप बेबुनियाद बताए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed