{"_id":"5910d0804f1c1baa7c851a43","slug":"accident-on-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"खडे़ ट्रक में पीछे से घुसी बाइक, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खडे़ ट्रक में पीछे से घुसी बाइक, युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 May 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
माौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अकबरपुर कोतवाली के सामने सोमवार की शाम वैवाहिक कार्यक्रम से घर लौट रहे बाइक सवार दंपति खड़े ट्रक से टकरा गए। इसमें पति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, पत्नी गंभीर हालत में जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया।
गोरखपुर के ग्राम पचौरी थाना हरपुर भूदत निवासी हाल मुकाम दबौली वेस्ट कानपुर निवासी संजय वर्मा (30) अपने पत्नी अनीता वर्मा(28) व पुत्री अर्पिता(02) संग रविवार को बाइक से अपने एक मित्र राजकुमार निवासी भाऊ सिंह पुरवा की बहन की शादी में शामिल होने के लिए आया। सोमवार को तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर लौट रहे थे। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। अकबरपुर कोतवाली के आरटीओ आफिस के पास खड़े एक ट्रक में बाइक टकरा गई। इससे तीनों उछल कर सड़क पर गिर गए। स्थानीय लोगों की मदद से डायल 100 ने सभी को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, यहां पर डाक्टराें ने संजय को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल पत्नी को कानपुर रेफर किया गया है। बच्ची को मामूली रूप से घायल हुई। घटना की सूचना परिजनों को दी गई है। अकबरपुर कोतवाल शैलेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रक मालिक पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन