{"_id":"590e2be74f1c1b99524411e3","slug":"accident-old-man-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोडर की टक्कर से खेत जा रहे बुजुर्ग की मौत, हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोडर की टक्कर से खेत जा रहे बुजुर्ग की मौत, हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 May 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
बुजुगऱ्र्ग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवली में तेज रफ्तार लोडर की टक्कर से एक बुजुर्ग की मौत हो गई जबकि घटना में दो युवक भी घायल हो गए। घायल को इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने लोडर चालक की पिटाई कर दी। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर इसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की रिपोर्ट कोतवाली शिवली में दर्ज कराई गई है।
कोतवाली शिवली की औनहां पुलिस चौकी के गांव मवैया में शनिवार सुबह कस्बा शिवली का नौशाद पुत्र लियाकत लोडर लेकर जा रहा था। वहीं, मवैया गांव निवासी श्रीधर शुक्ल (62) अपने खेतों पर जा रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आते लोडर ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद लोडर चालक नौशाद ने तेजी से भागने की कोशिश में एक साइकिल सवार सुनील कुमार तिवारी को भी टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। वहीं एक और युवक मेड़ू पुत्र अजीज उल्ला के भी घायल होने की खबर है। इधर, हादसे की जानकारी पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
आक्रोशित ग्रामीणाें ने लोडर चालक नौशाद की धुनाई कर दी। मृतक के नाती अभिषेक पुत्र राज नारायन शुक्ल की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर मौजूद लोगों को पुलिस ने समझा बुझाकर शांत कराया। थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए भेजा गया है। वहीं, लोडर चालक को हिरासत में ले लिया गया है। उन्होंने जांच कर कार्रवाई की बात कही।