{"_id":"570ea8a14f1c1bc4654a6b0d","slug":"36-people-sick-from-the-food-offerings","type":"story","status":"publish","title_hn":" प्रसाद खाने से 36 लोग बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रसाद खाने से 36 लोग बीमार
अमर उजाला ब्यूूराो
Updated Thu, 14 Apr 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
क्षेत्र के मितनपुर गांव में मंगलवार रात सत्यनारायण की कथा के बाद प्रसाद खाकर 36 लोग बीमार पड़ गए। बुधवार सुबह छह ग्रामीणों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने पर मामले की जानकारी हुई। फिर डॉक्टरों की टीम मितनपुर गंाव पहुंची और दवाएं वितरित कीं।
बिरोहा ग्राम पंचायत के गांव मितनपुर निवासी चंदन राजपूत के घर पर मंगलवार शाम सत्यनारायण कथा का आयोजन किया गया था। कथा समापन के बाद ग्रामीणों को प्रसाद दिया गया। पंचामृत पीने के करीब दो-तीन घंटे बाद प्रसाद खाने वाले ग्रामीणों की हालत बिगड़ने लगी।
लोगों को उल्टी-दस्त होने लगे। रात अधिक हो जाने से बीमार पड़े लोगों का परिजनों ने घरेलू उपचार शुरू कर दिया। सुबह होते ही परिजन बीमार लोगों को लेकर सीएचसी पहुंचे। फिर प्रभारी चिकित्साधीक्षक डा. यशोवर्द्धन सिंह, केके त्रिपाठी सहित सात सदस्यीय डाक्टरों की टीम मितनपुर गांव पहुंची। सीएचसी प्रभारी ने बताया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में हैं।