फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   बूथों को मजबूत करेंगे कांग्रेस के पंजा लीडर

बूथों को मजबूत करेंगे कांग्रेस के पंजा लीडर

Wed, 27 Mar 2019 01:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
बूथों को मजबूत करेंगे कांग्रेस के पंजा लीडर
घाटमपुर (कानपुर)। कांग्रेस पार्टी की प्रियंका गांधी एक्शन कमेटी ने लोकसभा चुनाव में बूथों को मजबूत करने के साथ ही जमीनी स्तर पर किसानों, मजदूरों और बेरोजगारों को पार्टी से जोड़ने के लिए स्थानीय मुद्दों को भी कुरेदने की रणनीति बनाई है। विधानसभा क्षेत्र स्तर पर प्रशिक्षण के दौर शुरू हैं। मंगलवार को अकबरपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी राजाराम पाल के घाटमपुर कस्बा स्थित चुनाव कार्यालय में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन



प्रियंका एक्शन कमेटी के मंडल प्रभारी रवि तिवारी ने बताया कि पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के निर्देशानुसार प्रियंका गांधी एक्शन कमेटी, डिसीजन कमेटी, यूथ कमेटी के साथ ही प्रियंका गांधी पंजा लीडर का गठन किया गया है। बताया कि लीडर कार्यकर्ताओं को उनकी पहचान के लिए परिचय पत्र दिए जाएंगे। बताया कि सभी लीडर अपने बूथों पर 15 परिवारों के नाम, मोबाइल नंबर और अन्य जानकारियां उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन



शिविर में स्थानीय मुद्दों के रूप में घाटमपुर चीनी मिल को दोबारा चालू कराने, पावर प्लांट में स्थानीय नवयुवकों को अधिक से अधिक संख्या में नौकरी और रोजगार दिलाने और किसानों की सिंचाई समस्या पर जोर दिया गया। इस मौके पर घाटमपुर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी प्रभात मिश्रा, पूर्व प्रत्याशी नंदराम सोनकर, सियाराम पाल, ब्लाक अध्यक्ष गजेंद्र सिंह परमार और इखलाक पहलवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



बूथों को मजबूत करेंगे कांग्रेस के पंजा लीडर
- प्रियंका एक्शन कमेटी के सेक्टर अध्यक्षों का प्रशिक्षण


अमर उजाला ब्यूरो

फोटो- 26 जीटीआरपी 1- प्रशिक्षण शिविर में बोलते घाटमपुर विधान सभा क्षेत्र प्रभारी प्रभात मिश्रा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed