{"_id":"7735062e-c962-11e2-9e8a-d4ae52bc57c2","slug":"gda-to-soon-launch-housing-scheme-in-ghaziabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में हजारों लोगों को मिलेंगे सपनों के घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में हजारों लोगों को मिलेंगे सपनों के घर
गाजियाबाद/ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2013 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद आ रहे सीएम अखिलेश यादव 4260 लोगों के आशियाने के सपने को पूरा करेंगे। जीडीए ने सात निजी बिल्डर प्रोजेक्ट्स का चयन कर लिया है।
विज्ञापन
इन प्रोजेक्ट्स के 2500 ईडब्लूएस और 1760 एलआईजी श्रेणी के भवनों की स्कीम को लांच करने की घोषणा मुख्यमंत्री करेंगे। जीडीए ने भवनों के लॉटरी ड्रा की तैयारी की भी रूपरेखा बना ली है।
विज्ञापन
आर्थिक रूप से कमजोर को सस्ते आवास मुहैया कराना प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसलिए जीडीए सीएम केजरिए इस योजना की शुरुआत करा रहा है।
जीडीए ने इन भवनों के आवंटन के लिए समिति भी गठित कर दी है। 2.40 लाख (ईडब्लूएस) और 5.10 लाख (एलआईजी) कीमत वाले भवनों की 80 फीसदी लागत 15 वर्षों की तिमाही किस्तों में ब्याज के साथ चुकायी जा सकेगी।
विज्ञापन
जीडीए उपाध्यक्ष संतोष यादव ने बताया कि बिल्डर प्रोजेक्ट्स में बने ईडब्लूएस और एलआईजी श्रेणी के भवनों की सूची तैयार कर ली गई है। करीब चार हजार भवनों के स्कीम की घोषणा सीएम करेंगे।
बिल्डर--------------------------------भवनों की संख्या-श्रेणी
क्रासिंग्स इंफ्रा------------------------656 ईडब्लूएस, 466 एलआईजी
अंसल-------------------------------256 ईडब्लूएस, 208 एलआईजी
अग्रवाल एसोसिएट्स-----------------16 ईडब्लूएस, 286 एलआईजी
सामम कंस्ट्रक्शन--------------------360 ईडब्लूएस, 360 एलआईजी
वेवसिटी-----------------------------576 ईडब्लूएस, 408 एलआईजी
लैंडक्राफ्ट----------------------------152 ईडब्लूएस, 32 एलआईजी
एसएमवी एजेंसीज-------------------232 ईडब्लूएस