{"_id":"72ed8e62-7a46-11e2-8deb-d4ae52bc57c2","slug":"gangrape-video-clips-and-blackmail","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः गैंगरेप के बाद MMS और फिर ब्लैकमेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः गैंगरेप के बाद MMS और फिर ब्लैकमेल
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 19 Feb 2013 01:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिलाओं के खिलाफ अपराध का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आक्रोश और विरोध प्रदर्शन के बाद भी बलात्कार और गैंगरेप जैसी दरिंदगी नहीं रूक रही है। सबसे ज़्यादा आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश का तो बुरा हाल है। पिछले दो दिनों में गैंगरेप से जुड़ी पांच घटनाएं सामने आई हैं।
विज्ञापन
पहला मामला मुजफ्फरनगर का है जहां एक तीस वर्षीय महिला के साथ चार लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया और साथ ही उन्होंने इस घटना का वीडियो क्लिप भी तैयार किया। पुलिस अधीक्षक कल्पना सक्सेना ने बताया कि पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके पति की अनुपस्थिति में आरोपियों ने रविवार शाम उसके घर में घुसकर बंदूक की नोक पर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया और इस घटना का वीडियो क्लिप भी बनाया। उन्होंने कहा कि चारों आरोपियों की पहचान नौशाद, परवेज, कमल हसन और नजर के रूप में की गई है जो अभी फरार हैं।
विज्ञापन
चलती जीप में सामूहिक बलात्कार
दूसरी घटना उन्नाव की है जहां सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला सोमवार को एक पत्र की रजिस्ट्री करने के लिए शहर आई थी। महिला के मुताबिक शाम को वापस लौटते समय ओवरब्रिज के पास वह वाहन का इंतजार कर रही थी, तभी एक मार्शल जीप आकर रुकी और उसमे बैठे युवकों ने उसे सवारी के रूप में बैठा लिया। रास्ते में इन युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और रात को शहर के बाहर एक पुलिस चौकी के पास छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन
रात में लोगों ने महिला को पुलिस चौकी के पास सड़क किनारे पड़े देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है। महिला ने अपने गांव के ही पांच युवकों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। उसने पुलिस को बताया कि गांव के परिचित होने के नाते वह जीप में बैठी थी।
किशोरी छात्रा से घर में घुसकर गैंगरेप
तीसरी घटना बिजनौर के नहटौर की है जहां घर में घुसकर एक किशोरी छात्रा से गैंगरेप किया गया। इस घटना के बाद आरोपियों पर कार्रवाई के बजाय पंचायत में मामले को दबाने की कोशिश की गई।
कक्षा आठ की 15 वर्षीय छात्रा अपनी दादी और बहन के साथ घर में सो रही थी। गांव के ही तीन युवक घर में घुस आए और किशोरी को तमंचे और चाकू दिखाकर उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और उठा ले गए। बाद में सभी ने उसके साथ मुंह काला किया।
आरोपियों के फरार हो जाने के बाद पीड़िता ने घर वालों को आपबीती सुनाई। सोमवार को पीड़िता का भाई गांव पहुंचा तो उसने थाने जाकर तहरीर दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनके घरों में दबिश दी, जो बेनतीजा रही। किशोरी की मेडिकल जांच कराई जा रही है।
पहले गैंगरेप फिर डेढ़ साल तक यौन शोषण
यह घटना सहारनपुर के मुजफ्फराबाद की है। पड़ोस में रहने वाले दो चचेरे भाइयों ने स्कूल से लौट रही कक्षा दस की छात्रा के साथ गैंगरेप करके उसकी वीडियो क्लिप बना डाली। क्लिप के बल पर ब्लैकमेल करके वे छात्रा का डेढ़ साल तक यौन शोषण करते रहे। कुछ दिन पहले परिचित के छात्रा को युवकों के साथ गांव के एक खेत में देखने के बाद मामला उजागर हो गया। परिजनों ने सख्ती से पूछताछ की तो छात्रा ने बिलखते हुए सारी कहानी बता दी। परिजनों ने दोनों युवकों के खिलाफ फतेहपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
फतेहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी गत वर्ष पास के गांव के इंटर कॉलेज में पढ़ती थी। कॉलेज में किशोरी के पड़ोस के दो किशोर अंकित और सौरभ कक्षा 12 के छात्र थे। दोनों चचेरे भाई हैं। डेढ़ साल पूर्व दोनों ने स्कूल से वापस लौटते समय छात्रा को गन्ने के खेत में खींचकर रेप किया और उसकी वीडियो बना ली। वीडियो क्लिप से दोनों किशोरी को ब्लैकमेल कर उसका यौन शोषण करते रहे।
गत माह किशोरी के एक परिचित ने उसे युवकों के साथ खेत में देख लिया और परिजनों को यह बात बताई। परिजनों ने सख्ती से पूछताछ की तो किशोरी ने सारी दास्तान सुना दी। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ थाना फतेहपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
किशोरी के साथ फौजी ने किया दुष्कर्म
हरदोई के पचदेवरा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी को फौजी ने हवस का शिकार बनाया।
पचदेवरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी कि उसकी चौदह वर्षीय पुत्री के साथ अवधेश पुत्र राम नरेश ने 14 फरवरी को घर में घुसकर दुष्कर्म किया। आरोपी को उसके पुत्र ने मौके पर ही पकड़ लिया था। वह उसे घर में बंद कर पिता को सूचना देने गया। इसी बीच वह फरार हो गया। उसने बताया कि अवधेश फौज में है और भटिंडा में तैनात है। वह अवकाश पर घर आया था। दुष्कर्म करने के बाद वह फिर भटिंडा चला गया। उसकी तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की है।
विधवा से देवर ने किया मुंह काला
एक अन्य घटना में मुजफ्फरनगर जिले के भदेरी गांव में एक 28 वर्षीय विधवा के साथ उसके देवर ने उसके साथ बलात्कार किया। पीड़िता के पति की पांच साल पूर्व मृत्यु हो चुकी थी और वह अपने ससुराल वालों के साथ रह रही थी। पुलिस ने बताया कि पीड़िता को चिकित्सकीय जांच के लिए भेजा गया है।