{"_id":"d1bf1504-e347-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"gangrape-in-revenge","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: गैंगरेप करके लिया गैंगरेप का बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: गैंगरेप करके लिया गैंगरेप का बदला
हमीरपुर/ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2013 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में थाना मुस्करा के एक गांव में बीते माह हुए गैंगरेप की घटना का बदला उसी तरह लिया गया। घर में अकेली महिला के साथ दो लोगों ने तमंचे के बल पर सामूहिक बलात्कार किया। पीड़िता की तहरीर पर थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने पीड़िता को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजे जाने की बात कही है।
विज्ञापन
मुस्करा थाना क्षेत्र के एक गांव में करीब एक माह पूर्व एक आरोपी की पत्नी के साथ पीड़ित पक्ष के दो लोगों ने तमंचे के बल पर बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। इसी का बदला लेने के उद्देश्य से बीती रात करीब 9 बजे घर में बच्चों के साथ सो रही 35 वर्षीय महिला को पड़ोसी आरोपी भरत कुमार व अजयपाल ने दबोच लिया।
विज्ञापन
बरसात के बीच महिला की चीखें बाहर तक नहीं सुनाई दीं। घटना के समय महिला का पति बाहर गया था। तभी मौका देख आरोपी उसके घर में घुस गए। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी मकान की दीवार फांदकर अंदर घुस आए। उसके सीने में तमंचा अड़ा दिया और जान से मारने दी। इसी के बाद उसके साथ बलात्कार किया।
विज्ञापन
पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ धारा 376 (घ) व 452 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सीओ राजेश पांडेय पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंचे और पीड़िता से जानकारी ली। थानाध्यक्ष चंद्रशेखर ने बताया कि बुधवार को महिला कांस्टेंबल के साथ पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण कराने सदर अस्पताल भेजा जाएगा। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।