{"_id":"a5c78f5e-ba06-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"gangrape-in-etawah","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगवा कर नाबालिग से 6 दिनों तक गैंगरेप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगवा कर नाबालिग से 6 दिनों तक गैंगरेप
लखनऊ/ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2013 12:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक नाबालिग लड़की को अगवा कर छह दिनों तक उससे गैंगरेप किया गया। आरोपी उसे कहीं ले जाने के फिराक में थे तभी पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। इस वारदात में एक स्कूल टीचर भी शामिल है। घटना इटावा जिले की है।
विज्ञापन
चार मई को चौबिया थाना क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी सुबह शौच के लिए खेत की ओर गई थी। वहीं से दो बाइकों पर सवार चार लोग उसको अगवा कर ले गए।
वह देर तक घर नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई। काफी तलाशा गया लेकिन कहीं पता नहीं चल सका। बाद में आरोपियों का सुराग लगने पर परिजनों ने मुसम्मीलाल, सुखवीर व दो अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज करा दिया।
विज्ञापन
शुक्रवार की सुबह पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर किशोरी को सुखवीर के साथ चौबिया के पास से बरामद कर लिया।
किशोरी ने बताया कि दो बाइकों से आए मुसम्मीलाल, सुखवीर व दो अन्य लोग तमंचे की नोक पर उसे अगवा कर ले गए थे। उसे इटावा शहर में छह दिन तक एक मकान में कैद रखा गया। दो अज्ञात उसकी पहरेदारी करते थे।
विज्ञापन
किशोरी को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।
पीड़िता के परिजनों ने बताया कि सुखवीर परिषदीय विद्यालय में टीचर है। वह लगातार उन लोगों को धमकियां देता था।
एसओ ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। मेडिकल के बाद किशोरी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
गैंगरेप के बाद छात्रा की हत्या
सोनभद्र जिले के घोरावल थाना क्षेत्र में गुरुवार रात आठवीं कक्षा की एक दलित छात्रा की हैवानों ने सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी।
शुक्रवार सुबह उसका शव खेत में मिला। पुलिस ने अज्ञात वहशियों के खिलाफ हत्या और दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिला अस्पताल में शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
होमगार्ड की बेटी से सिपाही ने किया दुष्कर्म
फर्रुखाबाद जिले में शादी करने का झांसा देकर जिला जेल के सिपाही द्वारा होमगार्ड की बेटी से दुराचार का मामला प्रकाश में आया है।
एसपी के आदेश के बाद युवती के पिता की तहरीर पर कोतवाली मोहम्मदाबाद में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया गया है।
आरोप है कि सिपाही ने शादी का झांसा देकर होमगार्ड की बेटी का छह माह तक यौन शोषण किया। जब बेटी को यह बात पता चली कि सिपाही की बारात 18 मई को जिला उन्नाव में जानी है तो उसने आपबीती पिता को बताई।