{"_id":"8afe8088030e209521041546f7bb8c52","slug":"gang-rape-with-widow","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: घर में घुस कर विधवा से गैंगरेप!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: घर में घुस कर विधवा से गैंगरेप!
अमर उजाला, हरदोई
Updated Thu, 07 Nov 2013 08:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में हरदोई में लोनार क्षेत्र में एक विधवा महिला के घर में घुस कर तीन लोगों ने गैंगरेप किया। पुलिस ने तीनों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए जिल अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी ने बताया कि गैंगरेप नहीं, एक ही आरोपी की हरकत प्रकाश में आ रही है। फिर भी तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर घटना की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
लोनार क्षेत्र में एक 35 वर्षीय विधवा चार नवंबर को अपने घर में कपड़े धो रही थी। तभी गांव के तीन लोग घर में घुस गए और उससे दुष्कर्म किया। उसको जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
पीड़ित महिला ने थाने में तहरीर देकर बताया कि पति की मौत के बाद से वह घर में अकेली रहती है। गुरुवार को पुलिस ने ब्रह्मदेव, रामदेव और खुशीराम के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर महिला को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
थाना प्रभारी ने बताया कि जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। आरोपी फरार हो गए हैं। उनको जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। घटना की गहराई से छानबीन की जा रही है।