{"_id":"a96d1c10-e999-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"gang-rape-with-two-sisters","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर दो सगी बहनों से किया गैंगरेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर दो सगी बहनों से किया गैंगरेप
लखीमपुर खीरी/ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2013 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में लखीमपुर खीरी में ईसानगर थाना क्षेत्र के एक गांव में असलहों से लैस बदमाशों ने दो सगी बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इन्हीं बदमाशों ने लूटपाट की तीन वारदातों को भी अंजाम दिया।
विज्ञापन
हैरत की बात यह है कि एसपी से लेकर एसओ तक सामूहिक दुष्कर्म को घटना की जानकारी नहीं है। यही नहीं, पुलिस ने दोनों बहनों का मेडिकल परीक्षण कराने की भी जरूरत नहीं समझी। उलटे थाने पहुंचे पीड़ित परिवार को जांच कराने के बहाने टरका दिया गया।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की रात करीब 11 बजे सात सशस्त्र बदमाश एक घर में दीवार फांदकर घुस आए। आहट पाकर गृहस्वामी जाग गया।
बदमाशों ने धमकी देकर गृहस्वामी की पत्नी के जेवर उतरवाए और दोनों को एक कमरे में बंद कर दिया। आरोप है कि इसके बाद गृहस्वामी की 14 और 18 वर्षीय पुत्रियों के साथ बदमाशों ने सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
करीब दो घंटे बाद बदमाश घर में रखे 5200 रुपये और करीब 50 हजार रुपये कीमत के जेवरात लूटने के साथ धमकी देते हुए फरार हो गए।
बुधवार सुबह गृहस्वामी ने परिवार समेत थाने पहुंच कर पुलिस को तहरीर दी। बकौल पीड़ित परिवार एसओ ने मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कहते हुए उन्हें टरका दिया।
पीड़ित बहनों का मेडिकल परीक्षण भी नहीं कराया है। यही नहीं, एसओ राजकुमार यादव ने घटना की जानकारी से ही इंकार कर दिया। एसपी प्रशांत कुमार ने भी कहा कि ऐसे मामले के बारे में उन्हें कोई सूचना नहीं है। अब संज्ञान में आया है।
इस वारदात के बाद बदमाशों ने गांव के एक और घर पर धावा बोल दिया। यहां से उन्होंने महिला के कुंडल नोचे और मोबाइल छीन लिया।
इसके बाद गांव के बाहर ईंट भट्ठे पर इन्हीं बदमाशों ने मुनीम के अलावा श्रमिकों की पिटाई कर नकदी और मोबाइल छीन लिए। दोनों घटनाओं की तहरीर ईसानगर पुलिस को दी गई है। अभी तक किसी की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।