फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   gang rape with girl in up

सहेली ने किया धोखा, करवाया गैंगरेप

Wed, 17 Jul 2013 03:40 PM IST
गोरखपुर/ब्यूरो
गोरखपुर/ब्यूरो Updated Wed, 17 Jul 2013 03:40 PM IST
विज्ञापन
gang rape with girl in up

उत्तर प्रदेश में गोरखपुर के चिलुआताल क्षेत्र में सोमवार की रात नित्यक्रिया के लिए सहेली के साथ गई एक किशोरी के साथ दो युवकों ने दुराचार किया। पीड़ित ने सहेली पर घटना को अंजाम देने में सहयोग का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


मंगलवार को पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने सहेली एवं दोनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने देर रात बरगदवा के पास एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


घटना सोमवार रात आठ बजे की है। चिलुआताल क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले श्याम लाल की बेटी कल्पना (दोनों नाम काल्पनिक) घर पर थी। कल्पना की सहेली उसे नित्यक्रिया के लिए साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों एक बाग में पहुंची ही थीं कि उसी समय गांव के दो युवक वहां पहुंच गए। कल्पना दोनों को देखकर भागने लगी। दोनों युवकों ने उसे दबोच लिया और उसके साथ दुराचार किया।

कल्पना ने शोर मचाया तो सहेली ने उसके मुंह में कपड़ा डालकर आवाज दबा दी । दुराचार के बाद दोनों युवक और सहेली फरार हो गए। कल्पना ने घटना की जानकारी अपने पिता को दी।


पिता ने चिलुआताल पुलिस को तीनों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पिता की तहरीर पर चिलुआताल पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। तीनों गांव से फरार हो गए हैं। अभियुक्तों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed