{"_id":"0fa4c246-ea65-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"gang-rape-in-allahabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद में गैंग रेप के बाद लड़की को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाहाबाद में गैंग रेप के बाद लड़की को मार डाला
इलाहाबाद/ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2013 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में बीच शहर में एक लड़की की गैंग रेप के बाद हत्या कर दी गई। उसका शव बृहस्पतिवार शाम केपी इंटर कॉलेज के पीछे तालाब के पास गड्ढे में मिला।
लड़की के तन से कपड़े दूर पड़े थे। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को आशंका है कि लड़की को सामूहिक बलात्कार के बाद गला दबाकर मारा गया था। शक है कि वह आसपास की झोपड़ पट्टी की रहने वाली थी।
उसे वहां सुनसान में लाकर युवकों ने बलात्कार के बाद मौत के घाट उतार दिया।
पुलिस के अनुसार, इलाहाबाद में केपी इंटर कॉलेज के पीछे पुराना तालाब है। उससे पहले रेलवे लाइन भी गुजरी है। बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे किसी ने तालाब के पास बनी पुलिया के नीचे गड्ढे में लड़की की लाश देखी तो हल्ला किया। वहां भीड़ लग गई।
विज्ञापन
लड़की का सलवार दूर पड़ा था। करीब छह बजे बैरहना चौकी प्रभारी अमित मिश्र वहां पहुंच गए। उन्होंने शव को पानी से बाहर निकाला।
घटनास्थल जार्जटाउन थाना क्षेत्र में था इसलिए उन्होंने कंट्रोल रूम में खबर दी। कुछ देर बाद जार्जटाउन पुलिस भी आ गई। पुलिस ने आसपास छानबीन की।
लोगों से बातचीत की लेकिन कोई भी लड़की की पहचान नहीं कर सका। एसओ जार्जटाउन विजय प्रताप सिंह का कहना है कि सुबह तालाब की तरफ झोपड़ पट्टी में रहने वाले लोग शौच के लिए जाते हैं।