{"_id":"734612177ad5d9615336098836206151","slug":"fracas-among-congress-bjp-supporters","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल का भारी विरोध, कांग्रेसी-भाजपाई में जमकर मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल का भारी विरोध, कांग्रेसी-भाजपाई में जमकर मारपीट
इलाहाबाद/ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2013 08:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में सियासी मसले से अलग दो संस्थानों के कार्यक्रम में शामिल होने इलाहाबाद पहुंचे राहुल गांधी को सोमवार को भारी विरोध का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी को चुनाव संचालन समिति का चेयरमैन बनाए जाने के बाद से लगातार उग्र हो रहे भाजपाइयों ने कांग्रेस उपाध्यक्ष को जगह-जगह काले झंडे दिखाए।
विज्ञापन
नैनी में भारी विरोध के बाद झूंसी में कांग्रेसियों ने भाजपा कार्यकर्ताओं को काले झंडे दिखाने से रोकने की कोशिश की तो दोनों में जमकर मारपीट हुई। पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। विरोध में कांग्रेसियों ने चक्काजाम कर दिया, जिसे खुलवाने के लिए दोबारा लाठीचार्ज हुआ।
विज्ञापन
भाजपाई ‘पांच रुपये की थाली’ को लेकर कांग्रेसियों की ओर से जारी बयान का विरोध कर रहे थे। मामले में पुलिस ने दो भाजपा कार्यकर्ता का शांतिभंग में चालान कर दिया, जिन्हें एसडीएम कोर्ट से जमानत मिल गई। इससे पहले पार्टी विधायक केशव मौर्या झूंसी थाने पहुंच गए। भाजपाइयों ने थाने का घेराव कर दिया।
राहुल गांधी कमला नेहरू मेमोरियल ट्रस्ट से जुड़े अस्पताल की नैनी शाखा में 20 बेड के अस्पताल का उद्घाटन करने और झूंसी स्थित जीबी पंत सामाजिक विज्ञान संस्थान में आयोजित संगोष्ठी में शामिल होने पहुंचे थे।
राहुल का काफिला मेवालाल बगिया के निकट पहुंचा ही था कि भाजपाइयों का हुजूम काफिले के आगे कूद पड़ा और काला झंडा दिखाने लगा। एसपीजी दल ने कार्यकर्ताओं को हटाया तो थोड़ा आगे जाते ही आनंद नगर मोड़ पर भाजपाई काला झंडा लेकर पहुंच गए।
इसी दौरान कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता भी पहुंच गए। दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं में टकराव की स्थिति को देखते हुए आयोजन स्थल के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई।
वापसी पर भाजपाइयों ने दूर से ही काला झंडा दिखाया। जैसे तैसे काफिला तो निकल गया लेकिन उसके बाद कार्यकर्ताओं में जमकर मारपीट हुई। हालात बेकाबू होता देख पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।
26 साल पहले पिता ने किया था शिलान्यास
राहुल ने जिस दिन कमला नेहरू हॉस्पिटल की नैनी शाखा में 20 बेड वाले वार्ड का उद्घाटन किया, उससे ठीक 26 साल चार दिन पहले उनके पिता एवं पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने इसी हॉस्पिटल का शिलान्यास किया था।
राजीव गांधी ने एक अगस्त 1976 हॉस्पिटल की नींव रखी थी। अस्पताल परिसर में प्रवेश करते ही राहुल ने सबसे पहले अपने पिता के चित्र के समक्ष नमन किया।