फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Four trains canceled and four trains routes changed who passing through Kanpur

समय से ले लें रिफंड: कानपुर से होकर गुजरने वाली आनंद विहार एक्स्प्रेस समेत चार ट्रेनें निरस्त, चार के रूट चेंज

Fri, 27 Oct 2023 09:57 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: श्याम जी. Updated Fri, 27 Oct 2023 09:57 PM IST
सार

कानपुर से होकर गुजरने वाली चलने वाली चार ट्रेनों को निरस्त किया गया है। चार ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। रेलवे ने रिजर्वेशन करा चुके यात्रियों से समय से फुल रिफंड लेने की अपील की है।

विज्ञापन
Four trains canceled and four trains routes changed who passing through Kanpur
ट्रेनें निरस्त

विस्तार

दक्षिण पूर्व रेलवे में थर्ड लाइन डालने के लिए हो रहे नॉन-इंटरलॉकिंग के काम की वजह से दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल स्टेशन से चलने वाली चार ट्रेनों को निरस्त किया गया है। चार ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ ने इन ट्रेनों में रिजर्वेशन करा चुके यात्रियों से समय से फुल रिफंड लेने की अपील की है।

विज्ञापन


ये ट्रेनें निरस्त
1. 22857 सांतरगाछी-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस प्रारंभिक स्टेशन से 30 अक्तूबर को नहीं चलेगी।
2. 22858 आनंद विहार टर्मिनल-सांतरगाछी एक्सप्रेस प्रारंभिक स्टेशन से 31 अक्तूबर को निरस्त रहेगी।
3. 12444 आनंद विहार टर्मिनल-हल्दिया एक्सप्रेस प्रारंभिक स्टेशन से 31 अक्तूबर को रद्द रहेगी।
4. 12443 हल्दिया-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस प्रारंभिक स्टेशन से दो नवंबर को निरस्त रहेगी।

बदले रास्ते से चलेंगी ये ट्रेनें
1. 22824 नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस 24, 26, 28 और 31 अक्तूबर को नेताजी सुभाष चंद्र बोस-खानुडीन-भोजुडीह-आद्रा-मेदिनीपुर-हिजली के रास्ते चलेगी।
विज्ञापन

2. 22823 भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस प्रारंभिक स्टेशन से 31 अक्तूबर, दो नवंबर और तीन नवंबर को हिजली- मेदिनीपुर-आद्रा-भोजुडीह-खानुडीन-नेताजी सुभाष चंद्र बोस गोमोह के रास्ते चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

3. 22858 आनंद विहार टर्मिनल-संतरगाछी एक्सप्रेस प्रारंभिक स्टेशन से 24 अक्तूबर को नेताजी सुभाष चंद्र बोस गोमोह-भोजुडीह-आद्रा-मेदिनीपुर-खड़गपुर के रास्ते चलेगी।
4. 12876 आनंद विहार टर्मिनल-पुरी एक्सप्रेस प्रारंभिक स्टेशन से तीन नवंबर बोकारो स्टील सिटी-भोजुडीह-आद्रा-मेदिनीपुर-हिजली के रास्ते चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed