फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   four men looted a family in ghaziabad

'सीबीआई अधिकारियों' ने परिवार को बनाया बंधक, लूटा घर

Thu, 11 Jul 2013 11:35 AM IST
गाजियाबाद/ब्यूरो
गाजियाबाद/ब्यूरो Updated Thu, 11 Jul 2013 11:35 AM IST
विज्ञापन
four men looted a family in ghaziabad

आपने ‘स्पेशल-26’ फिल्म में सीबीआई रेड बताकर लूट की घटनाओं को देखा होगा। लेकिन एक ऐसी ही घटना गाजियाबाद के एक ठेकेदार के साथ हुई है।

विज्ञापन


कविनगर के स्वर्णजयंतीपुरम में नकाबपोश बदमाशों ने बुधवार को दिनदहाड़े विद्युत निगम के ठेकेदार के घर डाका डाला। सीबीआई रेड बताकर लुटेरों ने बच्चे को गन प्वाइंट पर ले लिया और उसे अगवा करने की धमकी देकर परिवार को बंधक बना लिया।
विज्ञापन


सफेद रंग की कार से आए नकाबपोश लुटेरे करीब पांच लाख के जेवर, नकदी, मोबाइल और सीसीटीवी रिकॉर्डर लेकर चले गए। वे पंजाबी में बात कर रहे थे और जाते वक्त घर के सभी लोगों को कमरे में बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वर्णजयंतीपुरम बी-165 में विद्युत निगम के कांट्रेक्टर तिरलोक चंद परिवार समेत रहते हैं। तिरलोक सुबह विद्युत निगम दफ्तर गए थे। घर में पत्नी कुलदीप कौर, मां परमजीत और बेटा तरुजीत (5) था, जबकि तीन बेटियां स्कूल गई थीं।


कुलदीप ने बताया कि दोपहर एक बजे वह सो रही थी। अचानक दरवाजे की घंटी बजी, सोचा कि बच्चे स्कूल से आ गए हैं। गेट खोला तो हथियारबंद चार बदमाश सीबीआई रेड बताकर घर में घुस आए।

बदमाशों ने चेहरों पर रुमाल और कैप लगा रखे थे। उन्होंने गेट अंदर से बंद कर लिया और तरू को गनप्वाइंट पर लेकर सास की पहनी ज्वेलरी उतरवा ली। तरू का अपहरण करने की धमकी देते हुए घर की चाभियां भी ले ली और नगदी-ज्वेलरी लूट ली।

जाते वक्त बदमाश उन्हें कमरे में बंद कर मुख्य द्वार को बाहर से लॉक कर फरार हो गए। एसओ ने बताया कि लुटेरों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed