{"_id":"c9b3cf18-caf0-11e2-9e8a-d4ae52bc57c2","slug":"four-major-exams-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में पांच दिन में चार बड़ी परीक्षाएं, परीक्षार्थी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में पांच दिन में चार बड़ी परीक्षाएं, परीक्षार्थी परेशान
इलाहाबाद/ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2013 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूबे के प्रतियोगियों के लिए इस महीने का आखिरी सप्ताह चुनौतियों से भरा होगा। 26 से 30 जून के बीच चार बड़ी परीक्षाएं हैं। इनमें लाखों प्रतियोगी ऐसे हैं जो इन सभी परीक्षाओं में शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन
इन प्रतियोगियों के सामने मुश्किल यह है कि सभी परीक्षाओं के परीक्षा प्रारूप में काफी अंतर है। इसलिए तैयारी में तालमेल बैठाना प्रतियोगियों के लिए काफी कठिन हो रहा है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की पीसीएस-2013 प्रारंभिक परीक्षा 23 जून को है। इसमें पूरे प्रदेश में 4.40 लाख अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं।
इसके अगले दिन 27 और 28 जून को शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) है। इसके बाद 30 जून को यूजीसी नेट। इसमें अकेले इलाहाबाद में ही 25 हजार से अभ्यर्थी परीक्षा दे रहे हैं।
विज्ञापन
गौर करने वाली बात यह है कि पीसीएस में नया पैटर्न लागू होने के बाद वैकल्पिक विषय का पेपर हटा दिया गया है। अब इसमें सी-सैट और सामान्य अध्ययन का पेपर होगा।
वहीं टीईटी के पेपर में टीचिंग से संबंधित सवाल होंगे। इसके विपरीत यूजीसी-नेट में विषय से संबंधित पेपर होंगे। ऊंचवागढ़ी के रिंकू, आशीष, बघाड़ा के अभिषेक, तोषी आदि का कहना है कि वे एक ही परीक्षा पर केंद्रित हो सकते हैं। ऐसे में उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है।