{"_id":"06fac04097e7b5d04ff002c75b96594d","slug":"four-and-half-chief-minister-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘यूपी में हैं साढ़े चार मुख्यमंत्री’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘यूपी में हैं साढ़े चार मुख्यमंत्री’
अमर उजाल, बुलंदशहर
Updated Thu, 28 Nov 2013 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'प्रदेश में साढ़े चार मुख्यमंत्री हैं, इनमें एक भतीजा और चार चाचा हैं। भाजपा ने कभी भी मुसलमान को नहीं ठगा है। उसने सभी को बराबर सम्मान दिया है।'
विज्ञापन
इन बातों का उल्लेख भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष विनीत अग्रवाल शारदा ने बुधवार को यहां पत्रकार वार्ता के दौरान किया।
शारदा ने कहा कि पहले बसपा सरकार में 5882 और अब सपा सरकार में 3287 उद्योग पलायन कर गए हैं। खराब सड़क, बिजली और पानी की उपलब्धतता न होने से कोई भी बड़ा उद्योगपति यूपी में उद्योग लगाने के लिए तैयार ही नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने सपा को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि सपा के 550 दिन में कानून व्यवस्था के बुरे हाल हैं। व्यापारी खौफ में जी रहे हैं। इस समय पांच जिलों में ही बेहतर बिजली मिल रही है। पिछले 12 सालों में एक भी नया उद्योग नहीं लगा है। बसपा, सपा और कांग्रेस व्यापार और किसान विरोधी पार्टी हैं। तीनों एक ही थाली के चट्टे बट्टे हैं।
विज्ञापन
शारदा ने कहा कि भाजपा ने अपने फायदे के लिए मुसलमान को कभी नहीं ठगा है, जबकि यह तीनों दल अपने मतलब के लिए मुसलमान को हमेशा से ठगते चले आए है।
उन्होंने प्रदेश सरकार से डिप्टी जेलर अनिल त्यागी के परिजनों को 50 लाख रुपए मुआवजा और पत्नी को ए क्लास नौकरी देने की मांग की।