{"_id":"5504d272-e736-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"former-mla-groan-floor-of-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल की फर्श पर कराहते रहे पूर्व विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल की फर्श पर कराहते रहे पूर्व विधायक
बहराइच/ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2013 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बहराइच में अस्पताल प्रशासन की लापरवाही के चलते रविवार को जनसंघ पार्टी के पूर्व विधायक फर्श पर पड़े डेढ़ घंटे तक कराहते रहे लेकिन किसी ने उन्हें भर्ती कर इलाज शुरू करने की जहमत नहीं उठाई।
विज्ञापन
मीडियाकर्मियों के पहुंचने पर अस्पताल प्रशासन हरकत में आया और आनन फानन में इलाज शुरू किया। सीएमएस डॉ. के राम ने कहा कि पूर्व विधायक को भर्ती करने में कोताही बरतने की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
इकौना थाना क्षेत्र के मदारा गांव निवासी भगौती प्रसाद वर्ष 1967 से 1669 तक व 1969 से 74 तक, दो बार इकौना क्षेत्र से जनसंघ पार्टी से विधानसभा के लिए चुने गए थे।
विज्ञापन
करीब एक माह से पूर्व विधायक भगौती प्रसाद (70) बुखार व हार्निया से पीड़ित हैं। परिवार के लोगों ने इकौना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उनका इलाज कराया। लेकिन लाभ नहीं हुआ।
चार दिन पहले परिजनों ने पूर्व विधायक को बहराइच लाकर एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया। लेकिन रविवार सुबह पूर्व विधायक की हालत अचानक बिगड़ गई। उनके पैर व शरीर के अन्य अंगों में सूजन आ गई थी।
इस पर नर्सिंगहोम से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में सुबह आठ बजे पूर्व विधायक को उनके बेटे राधेश्याम, गांधी व वंशीलाल लेकर पहुंचे। लेकिन डेढ़ घंटे तक अस्पताल कर्मियों ने उन्हें भर्ती नहीं किया।
अस्पताल के बरामदे में फर्श पर पड़े पूर्व विधायक कराहते रहे। सूचना पाकर कुछ मीडियाकर्मी जब मौके पर पहुंचे तब अस्पताल प्रशासन हरकत में आया।
डॉक्टरों के मुताबिक पूर्व विधायक को हार्निया (पेट के रोग) व बुखार की शिकायत है। जिस कारण शरीर में सूजन है। पुत्र राधेश्याम का कहना है कि लखनऊ में सपा मुखिया ने उनके पिता भगौती प्रसाद को सम्मानित भी किया था।