{"_id":"cd6374c6-4b23-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"former-minister-awadhpal-gets-interim-bail-in-rape-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप मामले में पूर्व मंत्री अवधपाल को अंतरिम जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेप मामले में पूर्व मंत्री अवधपाल को अंतरिम जमानत
एटा/ब्यूरो
Updated Fri, 21 Dec 2012 09:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेप के आरोप में घिरे पूर्व मंत्री अवधपाल सिंह यादव को अंतरिम जमानत मिल गई है। इस मामले में अगली सुनवाई सात जनवरी को होगी। कोर्ट ने एक अन्य मामले में तीन जनवरी तक पूर्व मंत्री की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
जैथरा थाना क्षेत्र के गांव कसूलिया निवासी एक दलित युवती ने बसपा सरकार में मंत्री रहे अवधपाल सिंह यादव, बेटे रणजीत यादव व एमएलसी भाई चंद्रप्रताप सिंह यादव पर नौकरी दिलाने के नाम पर घर में रेप करने का आरोप लगाया था। राज्य महिला आयोग के निर्देश पर अलीगंज थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज हुई थी।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री को गुरुवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे दीवानी न्यायालय स्थित कोर्ट नंबर 17 में पेश किया गया। पूर्व मंत्री के अधिवक्ता यदुवीर सिंह ने बताया कि न्यायाधीश ने पूर्व मंत्री को दुष्कर्म के मामले में अंतरिम जमानत दे दी है।
विज्ञापन