{"_id":"8959cb653589f2b5925cb958f109e270","slug":"flood-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में बाढ़, फंसे 29 लोगों को हेलीकॉप्टर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में बाढ़, फंसे 29 लोगों को हेलीकॉप्टर से निकाला
झांसी/ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2013 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में बारिश के चलते लबालब हो चुके बांधों से पानी छोड़े जाने के बाद ललितपुर और झांसी में बेतवा समेत सभी नदियां उफना गई हैं।
विज्ञापन
रविवार देर रात बांधों से पानी छोड़े जाने के कारण झांसी के जिले के 21 और ललितपुर जिले के आठ ग्रामीण बेतवा नदी में फंस गए।
सेना ने दो हेलीकाप्टरों के जरिए महेबा, देदर और कंधारी कलां के इन ग्रामीणों को बाहर निकाला। मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बसरिया के पास कुंवारी नदी पर बने रिपटे पर पानी के बहाव में बह जाने से एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
राजघाट, माताटीला, शहजाद, सजनम, जामनी, गोविंद सागर और रोहिणी बांध से पानी छोड़े जाने से ललितपुुर और झांसी जिले से बहने वाली बेतवा समेत सभी नदियां उफना गईं हैं।
विज्ञापन
निचले इलाके में बने कच्चे घर धराशाई हो गए हैं। माताटीला पर पानी के बढ़ते दबाव को देखते हुए सोमवार शाम सभी 23 फाटक खोल दिए गए। यहां से साढ़े पांच लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।
इस कारण माताटीला बांध के आसपास रहने वाले लोगों ने पहाड़ी पर शरण ले ली है। उधर, राजघाट बांध से भी चार लाख तीस हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। प्रशासन ने नदियों के किनारे बसे गांवों के लोगों को सुरक्षित स्थान की ओर जाने की मुनादी करा दी है।
जलस्तर खतरे के निशान को पार किया
ओरछा में बेतवा नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। रविवार की रात करीब एक बजे अचानक बढ़े जल स्तर से नदी किनारे रखीं चार गुमटियां बह गईं। प्रशासन ने रात में ही बेतवा के किनारे स्थित सभी होटलों को खाली करवाकर पर्यटकों को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया है।
बेतवा व जामनी नदी में जल स्तर बढ़ने से ओरछा समेत आधा दर्जन गांवों की विद्युत व्यवस्था भी ठप हो गई है। बेतवा व जामनी नदी के बीच स्थित वन्य ग्राम लोटना व सिंहपुरा का मुख्य मार्ग से संपर्क कट गया गया है।
लखनऊ में बढ़ रही सई और गोमती
बाढ़ प्रभावित हरदोई जिले में दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस तरह बाढ़ क्षेत्र में विभिन्न कारणों से अब तक 171 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा प्रदेश में कई नदियां बढ़ रही हैं तो कई नदियां खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं। लखनऊ में गोमती व सई दोनों ही नदियां बढ़ रही हैं।
प्रदेश में गंगा नदी नरौरा बुलंदशहर व बलिया में शारदा नदी पलियाकला में, घाघरा एल्गिन ब्रिज, अयोध्या और तुर्तीपार में खतरे के निशान से ऊपर बढ़ रही हैं। इसके अलावा गंगा नदी इलाहाबाद, मिर्जापुर, वाराणसी, गाजीपुर व बलिया, रामगंगा नदी बिजनौर में, यमुना नदी औरैया, जालौन, बांदा और इलाहाबाद में बढ़ रही है।