फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   five thousand reward on former mla

यूपी: पूर्व भाजपा विधायक पर 5000 का इनाम

Sat, 30 Nov 2013 01:40 AM IST
अमर उजाला, इलाहाबाद
अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Sat, 30 Nov 2013 01:40 AM IST
विज्ञापन
five thousand reward on former mla

उत्तर प्रदेश में जवाहर पंडित हत्याकांड में वांछित पूर्व भाजपा विधायक उदयभान करवरिया की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं।

विज्ञापन


फरार चल रहे पूर्व विधायक की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी उमेश कुमार श्रीवास्तव ने शुक्रवार को पांच हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया।

पूर्व विधायक जल्द ही हाजिर नहीं हुए तो उनकी संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई भी आरंभ की जा सकती है।

पूर्व विधायक 17 साल पुराने जवाहर पंडित हत्याकांड में कोर्ट से वारंट जारी होने पर हाजिर नहीं हुए तो पुलिस ने दो बार उनके कल्याणी देवी स्थित घर पर दबिश दी।


पूरे घर को खंगाल डाला गया लेकिन उदयभान नहीं मिले। बाद में पुलिस की अर्जी पर अदालत ने उनके खिलाफ सीआरपीसी की धारा 82 के तहत कुर्की की उद्घोषणा जारी कर दी।
विज्ञापन


इसके बाद 27 नवंबर को पुलिस ने डुगडुगी पीटकर ऐलान किया कि फरार पूर्व विधायक के खिलाफ अदालत ने कुर्की की उद्घोषणा जारी कर दी है।

एसएसपी उमेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि विधायक हाजिर नहीं हुए तो उनकी संपत्ति को कुर्क करने की कोर्ट से अनुमति ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed