{"_id":"0d0db06a930165d1819e09b4f6a4f20f","slug":"five-officer-suspended-by-azam","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच अफसरों पर गिरी गाज, आजम ने किया सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच अफसरों पर गिरी गाज, आजम ने किया सस्पेंड
मेरठ/ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2013 04:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश विकलांगों की बैकलॉग भर्ती के मामले में अनियिमितता बरतने पर पांच अधिकारियों पर गाज गिरेगी। नगर विकास मंत्री आजम खां ने पांचों को सस्पेंड करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
देर शाम सर्किट हाउस में उन्होंने मौके पर ही अपने निजी सचिव को सभी अधिकारियों के निलंबन के ऑडर्र तत्काल जारी करने को कहा है।
जिन अफसरों पर गाज गिरी है, उनमें उपनगरायुक्त वीरेंद्र शुक्ला, नगर स्वास्थ्य अधिकारी राजबीर सिंह, मुख्य लेखा परीक्षक सच्चिदानंद त्रिपाठी, एएसडीएम रामगोपाल और वित्त नियंत्रक मोइनुद्दीन शामिल हैं।
विज्ञापन
नगर विकास मंत्री ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया की उच्चस्तरीय जांच कराई जाएगी। सपा के पार्षदों ने विकलांग कोटे की भर्ती में भारी अनियमितता का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
नगर विकास मंत्री आजम खां अपने रात्रि प्रवास के लिए देर शाम सर्किट हाउस पहुंचे। इस दौरान नगरायुक्त अब्दुल समद भी सर्किट हाउस पहुंचे। इसी समय पार्षद नरेंद्र यादव, जाहिद अंसारी सहित कुछ सपा नेता भी वहां पहुंच गए।
यहां पर पार्षद जाहिद अंसारी ने शिकायत की कि विकलांग कोटे की बैकलाग भर्तियों में हुई 18 नियुक्तियों में भारी अनियमितता बरती गई है। पिछले महीने हुई प्रक्रिया में भर्ती हुए लोगों को 17 जुलाई को नियुक्ति दी गई थी।
भर्ती होने वालों में से कई विकलांग ही नहीं हैं। इस पर आजम खां काफी नाराज हुए और उन्होंने नगरायुक्त से भी इस बारे में पूछताछ की। इससे नाराज आजम खां ने पांच अधिकारियों को सस्पैंड करने के निर्देश दिए।
उन्होंने अपने निजी सचिव से कहा कि तत्काल प्रभाव से इनके निलंबन के आदेश जारी कर दिए जाएं।