फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   five allahabadis in movie bullet raja

‘बुलेट राजा’ में पांच इलाहाबादियों का जलवा

Sat, 30 Nov 2013 02:04 AM IST
अमर उजाला, इलाहाबाद
अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Sat, 30 Nov 2013 02:04 AM IST
विज्ञापन
five allahabadis in movie bullet raja
बालीवुड में बढ़ती पैठ के क्रम में अब ‘बुलेट राजा’ के बहाने एक बार फिर इलाहाबादियों का जलवा दिखा है। फिल्म में एक, दो नहीं बल्कि पांच प्रमुख पक्षों पर इलाहाबादी अपने खास अंदाज और तेवर के साथ शामिल हैं।
विज्ञापन


इसमें सेंट जोसेफ और एबीआईसी के छात्र रहे मशहूर निर्देशक तिग्मांशु धूलिया के निर्देशन के साथ गोविंदपुर निवासी जीआईसी के छात्र रहे राहुल श्रीवास्तव ने बखूबी एडिटिंग की जिम्मेदारी संभाली है।

विज्ञापन


इसी तरह डोंट टच माई बॉडी जैसे गीतों के साथ गीतकार संदीप नाथ, बीएचएस के छात्र रहे अभिनेता दीपराज राणा और तिग्मांशु के साथ कहानी लिखने वाले सेंट जोसेफ कॉलेज के छात्र रहे अमरेश मिश्रा भी इलाहाबाद के ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना ही नहीं फिल्म के प्रोडक्शन में भी इलाहाबादी नीरज त्रिपाठी शामिल हैं। सभी प्रमुख पक्षों पर इलाहाबादियों की मौजूदगी सहित तिग्मांशु के संवाद ने भी फिल्म को पूरी तरह इलाहाबादी तेवर दिया है, तभी सैफ कहते हैं, ‘सउ मीटर से मारेंगे।’

फिल्म के प्रमोशन और एक दूसरी फिल्म की लोकेशन की तलाश में इलाहाबाद आए एडिटर राहुल श्रीवास्तव ने ‘अमर उजाला’ से बातचीत में फिल्म की खूबियां और इससे जुड़ी उम्मीदों पर चर्चा की।

उन्होंने कहा कि फिलहाल आगे-पीछे कोई ऐसी फिल्म नहीं, सो ‘बुलेट राजा’ के लिए रास्ता साफ है। फिल्म के साथ खास यही कि सभी पक्षों पर इलाहाबादी अपने तेवर के साथ मौजूद हैं।

यूपी पर बनी फिल्म है तो इसके लिए यहीं के लोगों का जुड़ाव जरूरी था। निर्देशक इलाहाबादी हैं सो उन्होंने उसी तेवर के लिए इलाहाबादियों की टीम बनाई।

बकौल राहुल, यह इलाहाबादियों ही नहीं यूपी के लिए भी खुशी की बात है कि फिल्म से पांच इलाहाबादी और प्रदेश के अनेक कलाकार जुड़े हैं। उम्मीद है फिल्म सौ करोड़ के क्लब में शामिल हो।


लोग पसंद करेंगे तो यहां की पृष्ठभूमि पर काम करने में हौसला बढ़ेगा। सरकार कोई विभाग बनाकर फिल्मों को सहयोग करे तो कोई जरूरी नहीं कि मुंबई, इलाहाबाद में भी अच्छी और कम खर्चीली फिल्में बन सकेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed