फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Youth's bicycle found on the banks of Yamuna, fear of jumping

Firozabad News: यमुना किनारे मिली युवक की साइकिल, कूदने की आशंका

Sun, 15 Sep 2024 12:40 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 15 Sep 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
Youth's bicycle found on the banks of Yamuna, fear of jumping
फिरोजाबाद। थाना लाइनपार क्षेत्र में एक युवक का घर में विवाद हो गया। इससे वह नाराज होकर बिना बताए कहीं निकल। काफी तलाश करने के बाद परिजन को उसकी साइकिल यमुना किनारे खड़ी हुई मिली। जिससे परिजन यमुना में कूदने की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। वहीं पुलिस ने युवक की गुमशुदगी दर्ज कर ली। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। गोताखोर भी यमुना में उसकी तलाश कर रहे हैं। गांव ढोलपुरा निवासी सर्वेश का 12 सितंबर को अपने घर पर किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद वह साइकिल लेकर कहीं निकल गया था। देर रात तक वापस न आने पर दूसरे दिन परिजन उसकी तलाश में जुट गई थे। काफी ढूंढने के बाद पता चला कि गुदांऊ की शाला स्थित यमुना घाट के किनारे उसकी साइकिल खड़ी पाई गई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। परिजन यमुना में कूदे जाने की आशंका जता रहे थे। यमुना में भी उसकी तलाश कराई गई, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने परिजन की तहरीर पर उसकी गुमशुदगी दर्ज कर ली।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ऋषि कुमार ने बताया कि युवक पहले भी यमुना में कूद चुका है। तब उसे बचा लिया गया था। लेकिन इस बार उसकी साइकिल किनारे खड़ी मिली है। गोताखोरों से उसकी तलाश कराई गई है। साथ ही रिश्तेदारों के अलावा अन्य स्थानों से उसका सुराग जुटाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed