फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   youth was shot with revolver of the BJYM district president In Firozabad

UP: प्रेम प्रसंग में मारी थी युवक को गोली...भाजयुमो जिलाध्यक्ष पर केस दर्ज, दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 22 Oct 2025 09:35 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 22 Oct 2025 09:35 PM IST
सार

भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंकित तिवारी के खिलाफ केस दर्ज करने के साथ ही एसएसपी के स्तर से जिलाधिकारी को एक रिपोर्ट भेजने की तैयारी कर ली गई है। इसमें लाइसेंस को निरस्त करने की सिफारिश की जाएगी। 
 

विज्ञापन
youth was shot with revolver of the BJYM district president In Firozabad
भाजयुमो जिलाध्यक्ष व गोली मारने के आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

दिवाली की दोपहर प्रेम प्रसंग के एक मामले में फिरोजाबाद स्कूल ऑफ नर्सिंग कॉलेज के चौकीदार के बेटे मानवेंद्र उर्फ मोनू (18) को गोली मारे जाने की घटना में बड़ा मोड़ आ गया है। इस वारदात में इस्तेमाल की गई लाइसेंसी रिवॉल्वर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के जिलाध्यक्ष अंकित तिवारी की निकली है। पुलिस ने आरोपी हमलावरों सुमित और संजय को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया। वहीं, रिवॉल्वर के अनुचित रखरखाव के लिए जिलाध्यक्ष अंकित तिवारी के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


सोमवार देर शाम मोनू अपने पिता सुखवीर, जो कॉलेज में सिक्योरिटी गार्ड हैं, उन्हें खाना देने आया था। उसी समय बाइक सवार दो युवक सिकहरा निवासी सुमित उर्फ मूला और खेड़ा निवासी उसके दोस्त संजय ने मोनू को गोली मार दी। गोली मोनू की पीठ के पास लगी, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। मोनू के पिता सुखवीर की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया था। सुमित और संजय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इधर, मोनू की हालत अब खतरे से बाहर है।
विज्ञापन


रिवॉल्वर इस प्रकार पहुंची हमलावर के पास
मुख्य आरोपी सुमित उर्फ मोनू ने पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में बताया है कि उसने गोली भाजयुमो जिलाध्यक्ष सरस्वती नगर निवासी अंकित तिवारी की लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी थी। अंकित तिवारी सिक्योरिटी गार्ड उपलब्ध कराने का काम करते हैं। उसके (सुमित) पिता अंकित के अधीन ही सिक्योरिटी गार्ड का काम करते हैं, और इसी सिलसिले में नेता की रिवॉल्वर अक्सर उनके पास रहती थी। इस मामले में रिवाल्वर के दुरुपयोग और अनुचित रखरखाव के लिए मटसैना थाने में तैनात दरोगा राकेश कुमार ने जिलाध्यक्ष अंकित तिवारी पर भी मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में
पुलिस इस मामले में शस्त्र के ठीक प्रकार से रखरखाव न कर पाने को अपराध मानते हुए आगे की कार्रवाई कर रही है। अंकित तिवारी के खिलाफ केस दर्ज करने के साथ ही एसएसपी के स्तर से जिलाधिकारी को एक रिपोर्ट भेजने की तैयारी कर ली है, जिसमें इसके लाइसेंस को निरस्त करने की सिफारिश की जाएगी। दरअसल, अंकित तिवारी ने 21 फरवरी 2025 को दक्षिण थाना क्षेत्र के मुरली नगर में आयोजित एक जन्मदिन पार्टी में डीजे पर शराब के नशे में धुत होकर हर्ष फायरिंग कर दी थी। गोली सुहाग नगर निवासी मनीष की पत्नी रिया को लगी थी। दक्षिण थाने में इस प्रकरण में केस भी दर्ज हुआ था। इससे पूर्व जैन मंदिर के पास भी शराब के नशे में अंकित ने फायरिंग कर दहशत फैलाई थी।

 

भाजपा के एक नेता की सिफारिश पर ही बना था अंकित का लाइसेंस
भाजपा की युवा इकाई के एक पदाधिकारी की सिफारिश पर ही दो साल पहले तत्कालीन डीएम ने अंकित तिवारी को रिवॉल्वर का लाइसेंस जारी किया था। लाइसेंस जारी होने के बाद से यह अंकित तिवारी के शस्त्र से जुड़ी चौथी वारदात है। इसको लेकर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों में भी रोष है और पार्टी पदाधिकारियों ने भी अंकित से किनारा कर लिया है। हालांकि मंगलवार शाम तक पुलिस पर इस केस में अंकित के नाम और उसकी लाइसेंसी रिवॉल्वर का जिक्र न किए जाने के संबंध में कई सिफारिश पहुंची थीं। कई माननीयों ने फोन किया था। मगर, पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए सीसीटीवी फुटेज और आरोपी मूला के बयानों को आधार बनाते हुए पूरी कार्रवाई की है।

 

सीओ सदर चंचल त्यागी ने बताया कि पूरे मामले में पुलिस निष्पक्षता के साथ साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई कर रही है। अंकित तिवारी पर पुलिस ने मुख्य हमलावर के बयानों और उससे बरामद हुई रिवॉल्वर व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर केस दर्ज किया है।

प्रेम प्रसंग में मारी थी गोली
प्रेम प्रसंग में दिवाली की शाम फिरोजाबाद स्कूल ऑफ नर्सिंग कॉलेज के बाहर बाइक सवार दो युवकों ने एक युवक को गोली मारी थी। गोली युवक की पीठ के पास लगी थी। आनन-फानन उसे ट्राॅमा सेंटर ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे आगरा रेफर कर दिया गया। युवक की पहचान कॉलेज के सिक्योरिटी गार्ड सुखवीर के बेटे मानवेंद्र उर्फ मोनू (18) के तौर पर हुई थी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed