फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   youth news,firozabad youth,firozabad youth news,yoga exercise,karo yoga raho nirog

फिरोजाबाद यूथ: फिट रहने के लिए ऑनलाइन प्रशिक्षण ले रहे हैं धावक

Fri, 14 May 2021 12:10 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
youth news,firozabad youth,firozabad youth news,yoga exercise,karo yoga raho nirog
फिरोजाबाद। कोरोना के कारण खेल गतिविधियां लंबे समय से बंद हैं। ऐसे में फिटनेस बरकरार रखने के लिए खिलाड़ी घर पर ही व्यायाम और प्रैक्टिस कर रहे हैं। यहां तक कि ऑनलाइन ही खेल की बारीकियों को भी सीख रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना कर्फ्यू के कारण मैदान पर खिलाड़ियों के व्यायाम के साथ ही खेल की प्रैक्टिस बंद हैं। खेल छोड़ने पर खिलाड़ियों का स्वास्थ्य भी प्रभावित होगा। ऐसे में खिलाड़ी घर पर ही व्यायाम करने में जुटे हैं। जिला क्रीड़ाधिकारी राहुल चोपड़ा खिलाड़ियों को ऑनलाइन क्लास देकर खेल की बारीकियां समझा रहे हैं। क्रिकेट खिलाड़ी मुकेश कुमार का कहना है कि स्टेडियम बंद हैं। ऐसे में प्रैक्टिस और व्यायाम नहीं हो पा रहा है। इस कारण सीढ़ी चढ़कर, पुशअप्स, प्राणायाम समेत कई योग कर वजन बढ़ने से रोक रहे हैं।
विज्ञापन

जिम्नास्टिक खिलाड़ी आरती ने बताया कि किसी भी खेल का खिलाड़ी हो, फिटनेस रहेगी, तभी तक खिलाड़ी अच्छा खेल सकेगा। फिट रखने के लिए घर पर ही व्यायाम कर रहे हैं। खिलाड़ी किरन यादव ने कहा कि कोरोना की पहली लहर से खेल की प्रैक्टिस बंद है। हमें खेल में ही भविष्य बनाना है। इस कारण प्रतिभा को बनाए रखने के लिए घर में ही व्यायाम कर रहे हैं। इसके साथ ही ऑनलाइन खेल की बारीकियों को समझ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना कर्फ्यू के कारण अभी स्टेडियम बंद है। ऐसे में खिलाड़ियों से ऑनलाइन जुड़कर फिट रहने के तरीके बता रहे हैं। खिलाड़ी का फिट रहना जरूरी है। खिलाड़ी घरों की छतों पर बहुत मेहनत कर रहे हैं। कोरोना का असर कम होते ही स्टेडियम फिर से खिलाड़ियों के खोल दिया जाएगा। -राहुल चोपड़ा, जिलाक्रीड़ाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed