फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Youth injured in collision with EO's car

ईओ की कार की टक्कर से युवक घायल

Sun, 12 Dec 2021 12:06 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Youth injured in collision with EO's car
जसराना(फिरोजाबाद)। एटा-शिकोहाबाद मार्ग के टीकामई मोड के पास ईओ जसराना की कार की टक्कर से साइकिल सवार युवक घायल हो गया। उसे ग्रामीण एवं परिजन फिरोजाबाद अस्पताल लेकर गए, जहां से गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया।
विज्ञापन

बनवारा निवासी अनिल कुमार (40) साइकिल से खेत पर जा रहा था। इस बीच टीकामई मोड के पास जसराना से शिकोहाबाद जा रहे नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अनूप राय की कार अचानक अनियंत्रित हो गई। कार की टक्कर से अनिल गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक कार लेकर चला गया। वहीं परिजनों ने बताया कि युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। अधिशासी अधिकारी अनूप राय ने बताया कि शिकोहाबाद जाते समय उनकी कार से साइकिल सवार को चोट लगी है। खबर लिखे जाने तक मामले की तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed