फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Youth hangs himself after dispute with family, dies

Firozabad News: परिजन से विवाद के बाद युवक कसा फंदा, मौत

Sat, 26 Oct 2024 12:59 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 26 Oct 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
Youth hangs himself after dispute with family, dies
टूंडला। परिजन से हुए विवाद के बाद एक युवक ने कमरे में रस्सी से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। परिजन ने शव का पोस्टमार्टम कराए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

गांव गढ़ी जाफर निवासी 36 वर्षीय रामबरन फिरोजाबाद चूड़ी कारखाने में काम कर परिवार का पालन पोषण कर रहा था। कुछ दिन पूर्व बिजली बिल जमा न करने पर विद्युत निगम ने उसके घर का कनेक्शन काट दिया था। इससे परिवार अंधेरे में रह रहा था। शुक्रवार सुबह परिजन से खेती के बंटवारे के साथ ही बिल जमा कराने को लेकर उसका विवाद हुआ था। इसके बाद सुबह 8 बजे करीब कमरे में चला गया।
विज्ञापन

कुछ देर बाद पत्नी ममता कमरे में पहुंची तो उसे फंदे पर लटका देख उसकी चीख निकल गई। आनन-फानन में परिजन ने उसे फंदे से नीचे उतारा, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। परिजन उसे चिकित्सक के पास ले गए, चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। उसने अपने पीछे एक बेटा व दो बेटियों को बिलखते छोड़ा है। थाना प्रभारी अनुज राणा का कहना है कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed