{"_id":"65bc1729d42d5cb8320dd954","slug":"youth-dies-due-to-hanging-under-suspicious-circumstances-firozabad-news-c-169-1-sagr1023-116871-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: संदिग्ध परिस्थिति में फंदा लगने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: संदिग्ध परिस्थिति में फंदा लगने से युवक की मौत
Fri, 02 Feb 2024 03:42 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 02 Feb 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
फरिहा (फिरोजाबाद)। थाना फरिहा क्षेत्र में युवक ने संदिग्ध परिस्थिति में फंदा कसकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजन द्वारा पोस्टमार्टम कराने से इन्कार करने पर पुलिस वापस लौट गई।
मोहल्ले चमनपुरा निवासी सागर (26) मंगलवार रात को खाने के बाद मकान की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में सोने चला गया था। सुबह काफी देर तक न जागने पर परिजन ने अनहोनी की आशंका व्यक्त की। दरवाजा तोड़कर देखा तो युवक फंदे पर लटका हुआ था। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन परिजन द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार करने पर पुलिस वापस लौट गई। थाना प्रभारी बैजनाथ सिंह ने बताया कि युवक की फंदा कसने से मौत हुई है। परिजन पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर रहे हैं।