फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Youth dies after falling from roof, body sent for post-mortem

छत से गिरकर युवक की मौत, शव पोस्टमार्टम को भेजा

Tue, 14 Jun 2022 12:09 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after falling from roof, body sent for post-mortem
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। थाना क्षेत्र के मोहल्ला शिवनगर रहचटी में मोती की फैक्टरी की छत पर सो रहा युवक रात में छत से नीचे गिर गया। गंभीर चोटें आने के कारण उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की जानकारी होने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

कासगंज के सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के गांव विचोला निवासी राजेश (28) शिवनगर रहचटी में रहकर मोती की फैक्टरी में काम करता था। बताया जाता है कि रविवार रात को फैक्टरी की छत पर सो रहा था। रात के समय जब लघुशंका के लिए उठा तो वह छत से नीचे आ गिरा। इससे उसके गंभीर चोटें आने के कारण उसकी मौत हो गई। युवक को सुबह नीचे पड़ा देख लोग एकत्रित हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार का कहना है कि युवक नशे की हालत में सोते में छत से नीचे गिर पड़ा। उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवारीजन अपने गांव बिचोला ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed