फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Youth dies after falling from height after touching HT line wire in Firozabad

Firozabad: एचटी लाइन के तार से हुआ टच, ऊंचाई से नीचे गिरा युवक; हो गई मौत... शादी समारोह में कर रहा था सजावट

Mon, 11 Mar 2024 05:49 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 11 Mar 2024 05:49 PM IST
सार

फिरोजाबाद में एचटी लाइन के तार से टच होने के बाद युवक ऊंचाई से नीचे गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। वह शादी समारोह में सजावट कर रहा था। 

विज्ञापन
Youth dies after falling from height after touching HT line wire in Firozabad
अंकुश (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शादी समारोह में सजावट का काम करते समय युवक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। ऊंचाई से नीचे गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। दो महीने बाद उसकी भी शादी होने वाली थी। 

विज्ञापन


घटना शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के रहट गली के मोहल्ला खेड़ा की है। रविवार को यहां के निवासी अंकुश (20) को सायपुर निवासी उत्तम शादी समारोह में सजावट कराने के लिए दुधरई खेड़ा लेकर गया था। वहां रामकुमार की बहन की शादी थी। वह प्रवेश द्वार बनाकर उस पर सजावट कर रहा था। इसी समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह ऊंचाई से नीचे आ गिरा। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। 

विज्ञापन

दो महीने बाद होने वाली थी शादी

घटना से शादी समारोह वाले घर में अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में उसे उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया। वहां से उसे मेडिकल कॉलेज, फिरोजाबाद के लिए भेजा गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के चाचा रवि ने कहा कि उसके भतीजे को उत्तम घर से बुलाकर ले गया था। उन्होंने पुलिस के समक्ष अनहोनी की आशंका व्यक्त की है। बताया कि भतीजे की मई में शादी होने वाली थी। घटना से मां स्नेहलता सहित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक ऊपर से नीचे गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। अभी घटना की तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed