फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   youth committed suicide by hanging himself In Firozabad troubled by threat of being sent to jail in fake case

फर्जी मुकदमे में जेल भिजवाने की धमकी: परेशान युवक फंदे से झूला, इकलौते बेटे की मौत से सदमे में परिवार

Mon, 18 Sep 2023 07:06 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 18 Sep 2023 07:06 PM IST
सार

फिरोजाबाद में फर्जी मुकदमे में जेल भिजवाने की धमकी से परेशान युवक फंदे से झूल गया। इकलौते बेटे की मौत से परिवार के लोग सदमे में हैं।

विज्ञापन
youth committed suicide by hanging himself In Firozabad troubled by threat of being sent to jail in fake case
man demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में पड़ोसियों की मारपीट एवं जेल भिजवाने की धमकी से परेशान युवक ने फंदे पर लटककर जान दे दी। वह इकलौता बेटा था। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पिता ने अपने इकलौते बेटे की आत्महत्या के मामले में छह नामजद एवं एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन


मामला नगला खंगर थाना क्षेत्र के नगला धनपाल गांव का है। गांव निवासी मुन्ना सिंह ने बताया कि उसके पड़ोसी राम औतार, कुलदीप, उमराय उर्फ कल्लू, राधे, अंकुश, अतुल एवं एक अन्य व्यक्ति ने एक वर्ष पूर्व उसके बेटे हरेन्द्र के साथ मारपीट की थी। इस पर उसने मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपियों ने कोर्ट के द्वारा पीड़ित के बेटे के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज करा दिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- VIDEO हवसी दरोगा: घर में घुसकर युवती से दरिंदगी, रंगे हाथ ग्रामीणों ने पकड़ा...खौल उठा खून; बरसने लगे लात-जूते
विज्ञापन
विज्ञापन


15 सितंबर की रात आरोपियों ने हरेंद्र को जेल भिजवाने की धमकी दी। इससे वह मानसिक रूप से परेशान हो गया। उसने खुद को ट्यूबवेल की कोठरी में बंद कर लिया। वहीं फंदे पर लटककर अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी पीड़ित पिता को अगले दिन सुबह हुई। पीड़ित ने उक्त लोगों के खिलाफ घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस घटना से परिवार में मातम छाया हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed