फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Youth commits suicide by hanging himself due to domestic dispute

Firozabad News: घरेलू कलह में युवक ने फंदा कसकर दी जान

Tue, 21 May 2024 06:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 21 May 2024 06:34 PM IST
विज्ञापन
Youth commits suicide by hanging himself due to domestic dispute
नारखी (फिरोजाबाद)। थाना नारखी क्षेत्र में घरेलू कलह के चलते युवक ने घर के कमरे में बंद होकर पंखे के कुंडे से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। युवक की शादी पांच महीने पहले ही हुई थी।
विज्ञापन

गांव राजारामपुर निवासी राज वाल्मीकि (21) खेती का काम करता था। उसकी शादी पांच महीने पहले ही हुई थी। उसका किसी बात को लेकर घर में विवाद हो गया। जिसके बाद उसने घर के कमरे में बंद होकर पंखे के कुंडे से फंदा कसकर जान दे दी। घटना के समय मृतक की मां और पत्नी घर के बाहर काम कर रहे थे। काफी देर तक कमरे से बाहर न आने पर पत्नी ने खिड़की से झांककर देखा तो युवक फंदे से झूल रहा था। परिजन उसे जीवित होने की आस में सरकारी ट्राॅमा सेंटर लेकर पहुंच गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद परिजन उसे घर ले आए। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी डायल 112 पर दे दी। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर आ गई। थाना प्रभारी राजेश पांडेय ने बताया कि घरेलू कलह में युवक ने फंदा कसकर जान दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजन के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed