{"_id":"6a0880ec5f8abfa06d0834c2","slug":"youth-climbs-mobile-tower-to-stop-girlfriend-wedding-2026-05-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: मोबाइल टाॅवर पर चढ़ा आशिक, पांच घंटे चला हाईवोल्टेज ड्रामा; प्रेमिका से फोन पर बात करने के बाद नीचे उतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मोबाइल टाॅवर पर चढ़ा आशिक, पांच घंटे चला हाईवोल्टेज ड्रामा; प्रेमिका से फोन पर बात करने के बाद नीचे उतरा
Sat, 16 May 2026 08:19 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: Arun Parashar
Updated Sat, 16 May 2026 08:19 PM IST
सार
युवती की शादी 19 मई को कहीं और तय हो गई है। इसी बात से अवसाद में आकर युवक यह कदम उठाया। युवक चार भाइयों में सबसे छोटा है, उसके पिता का निधन हो चुका है और मां नगर पालिका में सफाई नायक हैं।
विज्ञापन
मोबाइल टाॅवर पर चढ़ा युवक।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद के टूंडला नगर के गांधीपुरम इलाके में शनिवार सुबह फिल्म शोले के वीरू की तर्ज पर एक युवक सुसाइड की धमकी देते हुए मोबाइल टावर पर चढ़ गया। प्रेमिका की दूसरी जगह तय हुई शादी से नाराज युवक करीब पांच घंटे तक टावर के ऊपरी हिस्से पर बैठा रहा। अंत में पुलिस की मौजूदगी में प्रेमिका से फोन पर बात होने के बाद ही वह नीचे उतरा।
थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदाबाद निवासी अंकित (20) शनिवार सुबह चोरी-छिपे गांधीपुरम स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गया। सुबह करीब 7 बजे जब उसने ऊपर से चिल्लाना शुरू किया, तब मोहल्ले वालों को इसकी भनक लगी। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर थाना प्रभारी बैजनाथ सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लाउडस्पीकर से उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी प्रेमिका से बात कराने और उसकी शादी रुकवाने की जिद पर अड़ा रहा।

टावर से नीचे आने के बाद अंकित ने बताया कि वह मैनपुरी (घिरोर) की एक युवती से प्रेम करता है, जो उसके गांव में अपनी बुआ के घर रहती थी। युवती की शादी 19 मई को कहीं और तय हो गई है। इसी बात से अवसाद में आकर उसने यह कदम उठाया। अंकित चार भाइयों में सबसे छोटा है, उसके पिता का निधन हो चुका है और मां नगर पालिका में सफाई नायक हैं।
आधे घंटे की बातचीत ने किया शांत
पुलिस ने काफी सूझबूझ दिखाते हुए युवक की उसकी प्रेमिका से मोबाइल पर बात कराई। करीब आधे घंटे तक चली बातचीत और प्रेमिका के समझाने के बाद अंकित नीचे उतरने को तैयार हुआ। युवक के सुरक्षित नीचे आते ही पुलिस और वहां मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। थाना प्रभारी बैजनाथ सिंह ने बताया कि प्रेम प्रसंग और शादी तय होने के कारण युवक डिप्रेशन में था। क्षेत्र में अशांति फैलाने और खुदकुशी की धमकी देकर दहशत पैदा करने के आरोप में अंकित को हिरासत में लिया गया है। उसके विरुद्ध शांति भंग की कार्रवाई की गई है।