फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   youth beat up bride family members in wedding ceremony

UP: विवाह समारोह में हल्दी लगाने पर भड़के बराती...घरातियों का किया ऐसा हाल, मची चीख-पुकार; जांच में जुटी पुलिस

Tue, 04 Mar 2025 10:23 PM IST
अरुन पाराशर संंवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संंवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 04 Mar 2025 10:23 PM IST
सार

बरात पहुंची तो लड़की पक्ष की ओर से स्वागत किया गया। इस दौरान महिलाओं द्वारा पुरुषों को हल्दी लगाने को लेकर विवाद हो गया। बरात में आए बरातियों ने महिलाओं से अभद्रता कर दी।
 

विज्ञापन
youth beat up bride family members in wedding ceremony
बरात में मारपीट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

फिरोजाबाद के जसराना में शादी समारोह में महिलाओं के हल्दी लगाने पर घरातियों एवं बरातियों में विवाद हो गया। बरात में शामिल युवाओं ने अन्य युवकों को बुला लिया। युवकों ने शादी की रस्म के समय जमकर हंगामा किया। कन्या पक्ष की महिलाओं एवं पुरुषों की पिटाई करते हुए गाली गलौज की। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पीड़ित पक्ष ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन


थाना औंछा मैनपुरी के गांप जाख निवासी श्याम सिंह ने पुत्री की शादी थाना सकीट एटा के गांव सलेमपुर निवासी युवक से तय की थी। बरात के स्वागत एवं शादी की रस्मों को पूरा करने के लिए श्याम सिंह ने पाढ़म के एक रिजोर्ट को बुक कर लिया। 
विज्ञापन


तय समय तीन मार्च को बरात पहुंची तो बरात का स्वागत किया गया। इस दौरान महिलाओं द्वारा पुरुषों को हल्दी लगाने को लेकर विवाद हो गया। बरात में आए बरातियों ने महिलाओं के साथ अभद्रता करने का प्रयास किया तो घरातियों ने उन्हें रोकने के साथ भला बुरा कह दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बात को लेकर बरात में युवक बुरा मान गए और उन्होंने अपने गांव से अन्य लोगों को बुला लिया। दस से अधिक युवक चार मार्च की सुबह रिजॉर्ट में पहुंच गए। बरात की रस्मों के बीच उत्पात मचाने के साथ गाली गलौज करना शुरू कर दी। 


आरोप है कि इस दौरान युवकों ने महिलाओं एवं पुरुषों की पिटाई कर दी। पीड़ित ने महिला की सोने के चेन भी ले जाने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी शेर सिंह ने बताया शादी समारोह में आपसी विवाद एवं मारपीट की घटना हुई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed